वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म Bawaal सीधे OTT पर होगी रिलीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म Bawaal बड़े पर्दे को छोड़ सीधे OTT चैनल पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म का पहला पोस्टर या पहला लुक आज ही Amazon Prime Video ने अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर किया है। दंगल जैसी फिल्मों को बना चुके नितेश तिवारी ने इस फिल्म (Bawaal Movie) का निर्देशन किया है और बताया है कि ज़्यादा से ज़्यादा दर्शक फिल्म देख सकें इसीलिए फिल्म को डिजिटल रिलीज़ करने का निर्णय लिया गया है।

फिल्म के निर्माता Sajid Nadiadwala की प्रोडक्शन कंपनी Nadiadwala Grandson Entertainment है और नाडियाडवाला की ये पहली फिल्म है जो सीधे OTT पर आएगी।

OTT पर कब आएगी Bawaal Movie

Bawaal Movie का पहला लुक शेयर करते हुए Amazon Prime Video ने अपने पोस्ट में बताया है कि फिल्म जुलाई में रिलीज़ होगी, हालांकि निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन इसकी खबर भी आपको जल्दी ही मिल जाएगी, लेकिन ये तो तय है कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की Bawaal को आप Prime Video पर देख सकेंगे।

Bawaal Movie Trailer

Bawaal का ट्रेलर तो अभी नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि फिल्म एक रोमांटिक कहानी लेकर आएगी। इस पोस्टर में वरुण और जाह्नवी को देखकर ये तो साफ़ है। साथ ही इसमें नीचे की तरफ एक जंग की झलक भी दिख रही है। निर्माताओं का कहना है कि ये फिल्म बिलकुल एक भारतीय क्लासिक फिल्म है, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी। @PrimeVideoIN ने अपने पोस्ट में लिखा है “बदलेगा सबके दिलों का हाल क्यूंकि दुनिया भर होने वाला है Bawaal . इस जुलाई बनेगा माहौल as #BawaalGoesGlobal.

फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया है कि ये प्रेम की कहानी है, जिसे भारत में तीन अलग जगहों और 5 यूरोपीय देशों में शूट किया गया है। फिल्म को डिजिटल रिलीज़ किया जा रहा है ताकि 200 देशों में जनता इसे अपने समय और आराम के अनुसार देख सके।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

ImageStree और Bhediya के पार्ट 2 देखने को हो जाएं तैयार: राजकुमार राव और वरुण धवन ने बताया कब होंगी रिलीज़

Jio किस तरह से अलग अलग व्यापारों में पैर पसार है, ये तो हम सभी देख सकते हैं। इनमें से ही एक है Reliance की प्रोडक्शन फर्म Jio Studios, जिसकी शुरुआत 2018 की पॉपुलर बॉलीवुड फिल्म Stree से हुई थी। इसमें मुख्य किरदार में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर थे। इसने अपनी ही एक कॉमेडी …

ImageTu Jhoothi Main Makkaar इस दिन हो रही है OTT पर रिलीज़

लव रंजन की फिल्मों के अपने अलग ही फैंस हैं। हाल ही में आयी लव रंजन की फिल्म ‘Tu Jhoothi Main Makkaar’ (TJMM) काफी हिट रही। इसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये हैं। ये फिल्म 8 मार्च को बड़े परदे पर रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने …

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageJune 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.