एक नज़र में:
- Bajaj Pulsar N160 S की कीमत ₹1,33,511 और N160 SS की ₹1,42,585 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
- दोनों में नया 164.5cc, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 18.5PS और 14.4Nm देता है।
- ट्रैक्शन कंट्रोल और Google Maps वाली 5-इंच TFT स्क्रीन सिर्फ SS में मिलती है।
- मौजूदा 2-वाल्व Pulsar N160 भी साथ में बिकती रहेगी।
Bajaj ने भारत में Pulsar N160 के दो नए वेरिएंट, Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS लॉन्च कर दिए हैं। ₹1.34 लाख से शुरू होने वाले ये दोनों मॉडल मौजूदा वेरिएंट से ऊपर की केटेगरी में हैं।
Pulsar ब्रांड के 25 साल पूरे होने पर आई इस अपडेट में बदलाव सिर्फ ग्राफिक्स तक सीमित नहीं है। इंजन नया है, थ्रॉटल अब इलेक्ट्रॉनिक है, और इसी वजह से राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स इस बाइक में पहली बार आए हैं। आइए पूरी डिटेल जानते हैं।
ये पढ़ें: नई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा
नया 4-वाल्व इंजन, 0-60 सिर्फ 4.5 सेकंड में

इनका नया 164.5cc सिंगल-सिलेंडर इंजन 4-वाल्व हेड और ऑयल-कूलिंग के साथ आता है, और 9,500rpm पर 18.5PS तथा 8,000rpm पर 14.4Nm देता है। मौजूदा 2-वाल्व इंजन 16PS और 14.65Nm देता है, यानी पावर करीब 2.5PS बढ़ गई है। टॉर्क का आंकड़ा हल्का सा घटा है, पर अब वो ऊंचे rpm पर आता है। कंपनी का दावा है कि नई बाइक 0 से 60kmph की रफ्तार 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है।
मैकेनिकल थ्रॉटल की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी दी गई है, जिसे Bajaj ‘Intelligent Throttle’ कहता है। इसी के दम पर Road, Rain, Sport और Off-Road, चार राइडिंग मोड दोनों वेरिएंट में मिलते हैं। नई Crawl टेक्नोलॉजी भी इसी से जुड़ी है। जाम में रुक-रुककर चलते वक्त बार-बार क्लच दबाना पड़ता है, और इसमें बाइक ऊंचे गियर में भी बिना क्लच के धीरे-धीरे चलती रहती है।
S और SS में फर्क कहाँ है
N160 S में ब्लूटूथ और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन वाला LCD कंसोल मिलता है, वहीँ SS में 5-इंच TFT स्क्रीन दी गई है, जिस पर पूरा Google Maps मिरर होता है। कंपनी का दावा है कि भारत में किसी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल में ऐसा पहली बार हुआ है। SS में WiFi कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS और अडजस्टेबल लीवर भी आपको मिलेंगे, जबकि S में सिंगल-चैनल ABS और फिक्स्ड लीवर हैं।
दोनों को 33mm की जगह मोटे 37mm USD फ्रंट फोर्क मिले हैं और फ्रंट डिस्क 280mm से बढ़कर 300mm हो गई है। SS में पीछे 230mm की डिस्क भी है। रियर टायर अब रेडियल हो गया है, जबकि वज़न 151 किलो पर वही रखा गया है।
कीमत और रंग
- Bajaj Pulsar N160 S — ₹1,33,511
- Bajaj Pulsar N160 SS — ₹1,42,585
ये तीन – Atlantic Blue, Pearl Metallic White और Brooklyn Black रंगों में मिलेंगी, हर एक के साथ अलग रंग के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
ये पढ़ें: TVS Raider Doctor Doom वेरिएंट लॉन्च: Marvel के विलेन वाला Spectral Green अवतार, जानें कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































