इंडियन मार्किट में एक के बाद एक लैपटॉप लांच करने के साथ कंपनी यूजर को हर प्राइस रेंज के एक अच्छा विकल्प देने का लक्ष्य बना चुकी है। ज्यादा ऑप्शन देने से यूजर अपनी पसंद के अनुसार लैपटॉप को प्राइस रेंज के हिसाब से पसंद कर सकता है। आज हम रिव्यु करने वाले है Asus के Zenbook Flip 14 का। यह कंपनी की तरफ से AMD Ryzen 7 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया लेटेस्ट मॉडल है। इसी सबसे बड़ी खासियत है की यह कनवर्टिबल है।
तो Ryzen 7 प्रोसेसर परफॉरमेंस में कैसा साबित होता है? चलिए नज़र डालते है Asus Zenbook Flip 14 के एक डिटेल्ड रिव्यु पर:
Asus Zenbook Flip 14 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Asus Zenbook Flip 14 (UM462DA) |
डिस्प्ले | 14” LED-backlit Full HD (1920 x 1080) 16:9 slim-bezel NanoEdge display 4.3mm-thin1 bezel with 90% screen-to-body ratio Wide 100% sRGB color gamut 178° wide-view technology |
प्रोसेसर | AMD Ryzen R7-3700U |
ग्राफ़िक्स | Integrated AMD Radeon RX Vega 8 Graphics |
स्टोरेज | 512GB PCIe 3×2 SSD |
मेमोरी | 8GB 2400MHz DDR4 onboard |
पोर्ट्स |
1 x USB 3.1 Gen 1 Type-C (USB-C), 1 x USB 3.1 Gen 1 Type-A, 1 x USB 2.0 Type-A, 1 x Standard HDMI, 1 x MicroSD card reader, 1 x Audio combo jack, 1 x DC-jack |
|
|
सॉफ्टवेयर | Windows 10 Home (64bit) |
बैटरी |
|
माप | 322.0 x 210.00 x 18.9mm; 1.6kg |
ऑडियो |
|
कीबोर्ड एंड ट्रैकबोर्ड |
|
वजन | 1.39 किलोग्राम |
बायोमेट्रिक अनलॉक | फेस अनलॉक |
वेबकैम | HD कैमरा |
कीमत | ₹64,990 |
Asus Zenbook Flip 14 रिव्यु: डिजाईन एंड बिल्ड
अल्ट्राबुक का मतलब साफ़ है की आप अपनी डिवाइस को किसी भी एंगल पर इस्तेमाल कर सकते है। Zenbook Flip 14 में जो हिन्ज दिया गया है वो 360-डिग्री रोटेशन को सपोर्ट करता है यानि की आप डिवाइस को टेबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है।
Flip 14 वजन में सिर्फ 1.3 किलोग्राम के साथ अक्फी हल्का महसूस होता है और अपने टेबलेट इस्तेमाल की वजह से आप इसको आसानी से काफी से भी लेकर जा सकते है।
डिवाइस मेटल मटेरियल से बनी हुई है जिस वजह से बिल्ड क्वालिटी काफी मजबूत नज़र आती है। निजी रूप से कहूँ तो Asus इसके डिजाईन में थोडा और ट्रेंडी स्टाइल दे सकता था। लैपटॉप में ऊपर लिड पर आपको एक टेक्सचर भी दिया जा सकता है जो इसको और सुंदर बना देता। साथ ही लैपटॉप पर काफी आसानी से फिंगरप्रिंट के निशान लग जाते है।
Asus Zenbook Flip 14 रिव्यु: डिस्प्ले और कीबोर्ड
इस हाइब्रिड यानि की Zenbook की सबसे बड़ी खासियत है इसकी डिस्प्ले। यहाँ पर आपको 14-इंच की टच स्क्रीन दी गयी है। कंपनी के अनुसार यह डिस्प्ले 100% sRGB कलर स्पेक्ट्रम और 178 डिग्री एंगल ऑफ़ व्यू को सपोर्ट करती है।
डिस्प्ले पर मल्टीमीडिया कंटेंट देखने में अच्छा लगता है। टच एंड स्वाइप रिस्पांस भी काफी बेहतर है। अगर एक कमी कहूँ तो डिस्प्ले काफी ग्लॉसी है जिस वजह से कंटेंट देखने में कभी कभी दिक्कत हो सकती है।
इसके साथ ही मैं यह जरुर कहूँगा की लैपटॉप के साथ नेक्स्ट टाइम Stylus जरुर भेजना चाहिए क्योकि एक रिव्यु में अगर सभी चीजे इस्तेमाल न की जाये तो रिव्यु पूरा नहीं कहा जा सकता है।
डिस्प्ले के ठीक ऊपर HD रेज़ोलुशन वाला फ्रंट कैमरा विडियो कॉल्स के लिए दिया गया है। इस कैमरा से लैपटॉप में फेस-अनलॉक का फीचर भी मिल जाता है। यह फेस अनलॉकिंग फीचर अच्छे से काम करता है लेकिन अगर आपने फेस पर कोई एक्सेसरी पहने हुए है तो थोडा सा दिक्कत पेश आ सकती है।
कीबोर्ड पर दिया गया 1.4mm की ट्रेवल स्पेस टाइपिंग के लिए काफी आदर्श साबित होती है। लेकिन यहाँ जो एरो-बटन दिए गये है वो काफी छोटे है जो तेज़ी से इस्तेमाल नहीं किया जा सकते है। साथ ही कीबोर्ड की बैकलाइट भी थोडा और चमकदार हो सकती थी। फोर-फिंगर स्मार्ट जेस्चर फीचर भी काफी अच्छे तरीके से काम करता है।
Asus Zenbook Flip 14 रिव्यु: परफॉरमेंस एंड बैटरी
जब परफॉरमेंस की बात होती है तो Zenbook Flip 14 में आपको प्रोफेशनल काम करने में जैसे ईमेल, ब्राउज़िंग, मल्टीमीडिया कंटेंट, टाइपिंग वर्क आदि में कोई भी परेशानी नहीं होती है। लैपटॉप में आपको AMD Ryzen 7-3700U प्रोसेसर दिया गया है जो 12nm आर्किटेक्चर पर बना हुआ है। बेहतर प्रोसेसर क साथ यहाँ इंटीग्रेटेड AMD Radeon RX Vega 8 ग्राफ़िक्स और 8GB 2400MHz DDR4 रैम भी मिलते है।
बेंचमार्क स्कोर
टेस्ट | स्कोर |
3DMark Cloudgate | 11380 |
3DMark Firestrike | 2052 |
3DMark Time Spy | 853 |
Cinebench R20 | 1402 |
CrystalDiskMark Seq Read Speed | 1748.42 MB/s |
CrystalDiskMark Seq Write Speed | 1461.60 MB/s |
CrystalDiskMark Random Read Speed | 1122.64 MB/s |
CrystalDiskMark Random Write Speed | 1125.19 MB/s |
Geekbench 4 OpenCL | 32400 |
Geekbench 4 Single-Core | 3732 |
Geekbench 4 Multi-Core | 10470 |
Geekbench 5 Single-Core | 870 |
Geekbench 5 Multi-Core | 2440 |
PCMark 8 Battery Life Test (Work Accelerated) | 3h 27m |
PCMark 10 Extended Custom | 3706 |
Asus Zenbook Flip 14 गेमिंग लैपटॉप नहीं है तो हाई-एंड गेमिंग करना यहाँ सही नहीं है। डेडिकेटेड ग्राफ़िक्स कार्ड की वजह से आपको ज्यादा गेमिंग की उम्मीद भी नहीं कर सकते है। Window Store पर उपलब्ध कुछ नार्मल गेम जैसे Asphalt 9 को आसानी से खेला जा सकता है।
अगर आप गेमिंग करना चाहते भी है तो लैपटॉप की बैटरी आपकी उम्मीद पर खरा नहीं उतरेगी। मेरी राय में अल्ट्राबुक को एक अच्छे बैटरी बैकअप के साथ मार्किट में पेश करना चाहिए क्योकि अल्ट्रा-बुक को हम पोर्टेबल के रूप में ही जानते है। Asus ने अनुसार लैपटॉप आपको 9 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है लेकिन मेरे टेस्ट यह 4 घंटे का ऑफिस वर्क करने का सपोर्ट देती है।
Asus Zenbook Flip 14 रिव्यु: वर्डिक्ट
जैसा की नाम से दिखता है Zenbook काफी आराम से फ्लिप करके इस्तेमाल की जा सकती है। एक टेबलेट की तरह इस्तेमाल करने में यह थोडा सा बड़ा जरुर लगता है लेकिन कुछ देर इस्तेमाल करके आ इसके आदी हो जाते है। यह वजन में काफी हल्का है। इसमें AMD Ryzen 7 प्रोसेसर के साथ-साथ कंपनी ने इसके डिजाईन पर भी ध्यान दिया है।
64,990 रुपए की कीमत में आपको अगर ज्यादा बैटरी बैकअप और कुछ ट्रेंडी डिजाईन चाहिए तो आप Lenovo Yoga या Lenovo Ideapad की भी देख सकते है लेकिन अगर आपको Asus की ब्रांडिंग के साथ आकर्षक डिस्प्ले और ऑफिस वर्क मशीन चाहिए तो यह काफी बेहतर ऑप्शन साबित होता है।