S7 चिप और 100% रिसाइकिल फैब्रिक के साथ, Apple ने लॉन्च किया अपना 2nd Gen Homepod स्पीकर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने भारत में अपना सेकण्ड जनरेशन (Second Generation) Homepod स्पीकर लॉन्च कर दिया है। ये नया Homepod स्पीकर 2017 में आए पहले Homepod स्पीकर (जिसे 2021 में बंद भी कर दिया गया था) का सक्सेसर है। यह नया Apple स्मार्ट स्पीकर एडवांस कम्प्यूटेशनल ऑडियो, ह्यूमिडिटी सेंसर, रिफाइन डिज़ाइन और कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। Apple Homepod स्पीकर 100 प्रतिशत रिसाइकिल फैब्रिक से बना है। कंपनी का कहना है कि यह Homepod S7 चिप से लैस है और इसमें एक नया मल्टीकैमरा व्यू भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े :-अब कुछ भी नहीं रहा छुपा ! लॉन्च से पहले ही Galaxy S23, S23+ के सभी स्पेसिफिकेशन सामने आये

किस कीमत पर मिलेगा Apple Homepod (2nd Gen) स्पीकर ?

नए Apple HomePod की कीमत भारत में 32,900 रुपये होगी। इस HomePod में आपको दो कलर चॉइस, व्हाइट (White) और मिडनाइट (Midnight) मिल जाएगी। Apple HomePod को आप 3 फरवरी 2023 से, Apple के आधिकारिक स्टोर और Apple की वेबसाइट apple.com/in/store से खरीद पाएंगे।

यह भी पढ़े :-108MP कैमरा के साथ आएगा OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Apple Homepod (2nd Gen) स्पीकर स्पेसिफिकेशन

Apple Homepod (2nd Gen) स्पीकर S7 चिप द्वारा संचालित है। कंपनी के अनुसार, S7 चिप को सिस्टम-सेंसिंग तकनीक के साथ जोड़ा गया है, ताकि यूजर्स को एडवांस कम्प्यूटेशनल ऑडियो मिल सके। इसमें 20mm ड्राइवर है और इसमें आपको एक इन-बिल्ट ईक्यू माइक भी मिलेगा। यह नया Homepod मेश एक्सटीरियर के साथ आता है। कंपनी ने दावा किया है कि Apple Homepod (2nd Gen), 100 प्रतिशत रिसाइकिल फैब्रिक से बना है। स्पीकर में एक बैकलिट टच सरफेस है और इसका डिजाइन सिलेंड्रिक (Cylindric) है। इसे आप सिरि (Siri) के साथ भी उपयोग कर सकते हैं। HomePod में यूजर्स को Apple Music के साथ-साथ 100 मिलियन से भी अधिक गीतों की लिस्ट मिलेगी, इसके साथ ही नए स्पीकर में यूज़र्स Spatial ऑडियो का आनंद ले सकते हैं।

Apple के इस नए Homepod में टेम्प्रेचर और ह्यूमिडिटी सेंसर दिया गया है, जिसकी सहायता से आप इनडोर टेम्प्रेचर को माप सकते हैं। इसके साथ ही इसे आप अपने घर के बाकी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से भी कनेक्ट कर सकते हैं, जैसे- पंखा, लाइट और AC इत्यादि। यह स्पीकर स्मोक और कार्बन मोनोऑक्साइड अलार्म के साथ आता है।

यह भी पढ़े :-10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना हुआ जरुरी, ऐसे करें आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट

Related Articles

ImageJio भेज रही SMS, बिना रिचार्ज रुक सकती है इनकमिंग कॉल… सबसे सस्ता प्लान जान लें

एक नज़र में : Jio प्लान खत्म हो चुके नंबरों पर SMS भेज रही है, जिसमें लिखा है कि इनकमिंग कॉल कभी भी रुक सकती है। अब तक प्लान खत्म होने के बाद भी Jio नंबर पर इनकमिंग कॉल कुछ समय तक आती रहती थीं। यानी सिर्फ कॉल सुनने के लिए रखे दूसरे SIM पर …

Imageग्लोबल लॉन्च से पहले सामने आई Vivo X90 और X90 Pro के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें

Vivo X90 सीरीज़ अभी कुछ समय पहले ही चीन में अपना डेब्यू कर चुकी है। अब सीरीज़ का ग्लोबल मार्केट में उतरने का इंतज़ार किया जा रहा है। Vivo के इस प्रीमियम लाइनअप में तीन स्मार्टफोन, Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro Plus को शामिल किया गया हैं। Vivo X90 सीरीज़ के …

ImageRealme Narzo 50A, Realme पॉकेट ब्लूटूथ स्पीकर जल्दी देने वाले हैं भारत में दस्तक; सामने आयी लीक

Realme की Narzo 30 सीरीज़ में कई स्मार्टफोन आये हैं, जिन्हें आप और हम भारत में देख ही चुके हैं। अब इसके सक्सेसर की चर्चा ज़ोरों पर है, लेकिन लगता है कि कम्पनी Narzo 40 सीरीज़ को स्किप करके नयी Narzo 50 सीरीज़ लेकर आएगी। इस नयी सीरीज़ के पहले पहले स्मार्टफोन की चर्चा भी …

ImageMotorola Signature 27 भारत भी आएगा, साथ में पेश हुए नई वॉच और Bose वाले बड्स

एक नज़र में : Motorola ने धमाकेदार अंदाज़ में फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने 5 नवंबर 2026 को अपना टॉप-टियर फ्लैगशिप Signature 27 लॉन्च किया है, जो Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर पर चलता है। लेकिन ये तो सिर्फ आपकी जेब के लिए है, क्योंकि कंपनी ने आपकी कलाई और …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Discuss

Be the first to leave a comment.