Android GO स्मार्टफोन के लिए Reliance Jio और MediaTek ने की साझेदारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गूगल ने पिछले साल कहा था की भारत में कम कीमत पर बेहतर परफॉर्मन्स वाले स्मार्टफोन मुहैया करने के लिए कंपनी एंड्राइड गो एडिशन लांच करेगी। इस घोषणा के बाद से ही काफी कम्पनिया जल्द ही अपने एंड्राइड गो स्मार्टफोन को लांच करने का दवा कर रही है। इसी क्रम में एक नया नाम ‘रिलायंस जिओ का भी जुड़ गया है। जिसके लिए रिलाइंस जिओ ने चिपसेट निर्माता कंपनी मीडियाटेक के साथ साझेदारी की है।

मीडियाटेक के वरिष्ठ ​अधिकारी टीएल ली(TL Lee) ने देश की सबसे बड़ी 4जी सर्विस देने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो से साझेदारी की घोषणा की है। इस ईवेंट के मंच से टीएल ली(TL Lee) ने बताया है कि मीडियाटेक और रिलायंस जियो मिल कर एंड्राइड गो स्मार्टफोन पर कार्य कर रहे हैं और जल्द ही भारत में एंड्राइड ओरियो आधारित गो एडिशन से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन की रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

क्या है Android Go (एंड्राइड गो) ?

एंड्राइड गो की बात करें तो यह ऐसा एंड्राइड आपरेटिंग सिस्टम है, जो कम स्पेसिफिकेशन्स में भी फोन को हाई परफार्मेंस देने में सक्षम बनाता है। ओरियो गो आधारित स्मार्टफोन्स में कम स्टोरेज घेरने वाली ऐप्लीकेशन्स डाली जाती हैं जो कम रैम पर भी आसानी से रन कर सकती हैं।

एंड्रॉयड गो आधारित इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इवेंट में मीडियाटेक ने बताया कि उसके पास लेटेस्ट चिपसेट में एमटी6739 और एमटी6580 हैं, जो एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करते हैं।

रिलायंस जियो का यह फोन 4जी नेटवर्क पर भी काम करेगा। आपको बता दें कि माइक्रोमैक्स, इंटेक्स और नोकिया जैसे बड़े ब्रांड्स का नाम पहले से ही एंड्रॉयड गो आधारित स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनियों में शामिल हो चुका है।

कम्पनी Asus Zenfone 5-सीरीज को अगले महीने MWC 2018 में करेगी लॉन्च

Related Articles

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

ImageReliance Jio और Facebook ने की एक बड़ी डील: 43,574 करोड़ रुपए में खरीदे 9.99% शेयर

इंडियन मार्किट में अभी से बड़े यूजर बेस की बात करे तो सोशल मीडिया Facebook इस मामले में काफी बड़ी नज़र आती है। Facebook, Whatsapp लगभग हर स्मार्टफोन यूजर इस्तेमाल करता है। हाल ही में TikTok की बढ़ी लोकप्रियता की वजह से 1B डाउनलोड से भी ज्यादा के आंकड़े पर पहुचने के बाद अब फेसबुक ने …

ImageXiaomi Redmi Go की स्पेसिफिकेशन आई सामने; हो सकता है 5000 रुपए से भी कम में लांच

शाओमी भारतीय बाज़ार में एक लोकप्रिय ब्रांड साबित होता है और अब कंपनी एंट्री लेवल मार्किट में अपनी नयी डिवाइस Redmi Go को जल्द ही लांच करने के लिए पूरी तरह तैयारी कर चुकी है। यहाँ ख़ास बात होगी डिवाइस में दिया एंड्राइड गो सॉफ्टवेयर और इसकी कीमत। आज कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products