Amazon ने आज इंडियन मार्किट में अपने Fire TV Cube (2nd जेन) को लांच कर दिया है। Fire TV Stick अमेज़न फायर टीवी स्टिक और इको स्मार्ट स्पीकर का एक कॉम्बिनेशन है। स्ट्रीमिंग बॉक्स कंपनी की तरफ से पेश किया गया फ्लैगशिप स्मार्ट प्रोडक्ट है जो साल 2019 में US में लांच किया जा चूका है। तो चलिए Amazon की इस लेटेस्ट डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:
Amazon Fire TV Cube के फीचर
यह डिवाइस एक क्यूब की शेप में पेश की गयी है जिस पर जेट-ब्लैक कलर मिलता है। ऊपर की तरफ वॉल्यूम बटन और म्यूट बटन दिया गया है। क्यूब का वजन 465 ग्राम है। इसके पीछे की तरफ आपको कुछ पोर्ट्स भी दिए गये है।
Fire TV Cube में हेक्सा-कोर Amlogic S922X प्रोसेसर ARM Mali G52 GPU, 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में हैंड्स-फ्री Alexa Voice Assistant का विकल्प भी आता है ताकि आप आसानी से अपने टीवी को कण्ट्रोल कर सके। इस से आप साउंड बार, केबल सेट टॉप बॉक्स को भी कण्ट्रोल कर सकते है। हम यहाँ बता दे की यह डिवाइस सिर्फ वौइस् कमांड सुनने को प्रोसस करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है म्यूजिक सुनने के लिए आपको कोई ऑडियो डिवाइस कनेक्ट करने की जरूरत होगी।
Amazon Fire TV Cube की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने अपने Fire Tv Cube को 12,999 रुपए की कीमत में लांच किया है। डिवाइस की सेल शौपिंग प्लेटफार्म पर जल्द ही शुरू होगी। कंपनी ने डिवाइस को हाल ही में लांच की गयी Apple TV 4K को टक्कर देने के लिए इंडियन मार्किट में उतारा है।