Amazfit Helio Ring शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, इस कीमत पर हुई उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazfit ने स्मार्टरिंग के बाजार में अपना पहला कदम रखते हुए आज भारत में अपनी पहली स्मार्ट रिंग Amazfit Helio Ring को लॉन्च कर दिया है। इस रिंग को तीन अलग अलग साइज में पेश किया गया है, हालाँकि इनका वजन सिर्फ 4 ग्राम ही है। इस रिंग को खास Zepp App के साथ पेश किया गया है, और ये ऐथ़्‌लीट्‌स के लिए बनायीं गयी है। आगे Amazfit Helio Ring की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazfit T-Rex 3 अब भारत में उपलब्ध; ऐसे करें प्री ऑर्डर

Amazfit Helio Ring की कीमत

इस रिंग को 24,999 रूपए की कीमत के साथ Size 8, Size 10, और Size 12 इन तीन साइज ऑप्शंस में पेश किया है। रिंग टाइटेनियम की बानी हुई है। रिंग को आप Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से प्री आर्डर कर सकते हैं, इसकी डिलीवरी 27 सितम्बर से शुरू होगी। इसे सिर्फ गोल्डन कलर में पेश किया गया है।

Amazfit Helio Ring colors

Amazfit Helio Ring फीचर्स

इस रिंग को 10 ATM वाटर रेजिस्टेंस प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है। रिंग Android 7.0 या उससे ज्यादा और iOS 12.0 या उससे ज्यादा वाले ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कम्पेटिबल है। इस रिंग में Heart rate, SpO2, stress tracking, और EDA stress response monitoring जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल जाते हैं।

रिंग का वजन 4 ग्राम है, और मोटाई 2.6 mm है। इसमें In-depth sleep monitoring, mental & physical readiness analysis, sleep HRV and RHR tracking जैसे स्पेशल फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

Amazfit Helio Ring features
Amazfit Helio Ring features

इसे 2 घंटे से कम समय में पूरा चार्ज किया जा सकता है, और एक बार पूरा चार्ज होने पर 4 दिन की बैटरी लाइफ रहती है। रिंग वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रिंग Zepp App सपोर्ट के साथ आती है, जिसके माध्यम से आप आपके सभी डेटा को देख सकते हैं। इसमें 3-axis accelerometer, gyroscope, और BLE सेंसर्स का उपयोग किया गया है।

ये पढ़े: Infinix Zero 40 5G Dimensity 8200 Ultimate SoC के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy Ring भारत में लॉन्च: Titanium Grade 5 फिनिश के साथ मिलेंगे धमाकेदार स्पेसिफिकेशन्स

कल हुए Galaxy Unpacked Event में Samsung ने अपनी नयी Galaxy Ring पेश की है। इस ये एक हेल्थ मॉनिटरिंग रिंग है, जिसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। IP68 रेटिंग के साथ आने वाली इस रिंग को टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर, और टाइटेनियम गोल्ड इन तीन रंगो में पेश किया गया है। पिछली …

ImageGalaxy Unpacked Event में लॉन्च हुए Galaxy Buds, Galaxy Watch और Galaxy Ring, मिलेंगे शानदार स्पेसिफिकेशन्स

आज शाम 6:30 बजे से इस साल का दूसरा Samsung Galaxy Unpacked Event शुरू हो गया है, जिसमें कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के अलावा Galaxy Buds, Galaxy Watch और Galaxy Ring को लॉन्च करने वाली है। आगे इन सभी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.