2023 से Airtel और Jio यूज़र्स के लिए बढ़ने वाले हैं मोबाइल बिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में सबसे पहले 5G नेटवर्क देने वाले टेलीकॉम ऑपरेटरों Airtel और Jio को काफी सफलता मिल रही है। यूज़र्स को भी 5G स्पीड की आनंद मिलेगा, लेकिन साथ ही इसके लिए उन्हें अपनी जेब भी और ढीली करनी पड़ेगी। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर आने वाले तीन सालों में अपने टैरिफ प्लानों में वृद्धि करेंगे। और ये वृद्धि कम नहीं, बल्कि 10% तक हो सकती है।

Business Insider India की रिपोर्ट के अनुसार, Jefferies के विश्लेषकों (analysts) का कहना है कि एयरटेल और रिलायंस जिओ अपने नेटवर्क प्लानों में वित्तीय वर्ष 2023, 2024, और 2025 में 10% की बढ़ोतरी कर सकते हैं।

क्या है टैरिफ प्लानों की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह ?

विश्लेषकों का कहना है कि हाल ही में जो टैरिफ प्लानों में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी हुई है, उसका लाभ पहले ही कंपनी द्वारा लिया जा चुका है। अब 5G स्पीड या इंटरनेट देने के लिए कंपनी की आर्थिक व्यवस्था पर दबाव बन रहा है और ये सीधे सीधे मोबाइल बिलों या रिचार्ज प्लानों की कीमतों में वृद्धि को दावत देता है।

हाल ही में आयी रिपोर्ट के अनुसार, सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए एवरेज रेवेन्यू प्रति यूज़र (ARPU) बढ़ा है, जो कि कंपनी की परफॉरमेंस का अंदेशा देता है। सीताम्बर से अभी तक Jio का ARPU 0.8 प्रतिद्धत ऊपर गया है, वहीँ Airtel के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूज़र में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। Vi का भी ARPU 1% तक बढ़ा है।

अक्टूबर में Airtel ने या कहा था कि जल्दी ही कंपनी 5G प्लानों की कीमतों की घोषणा करेगी, हालांकि अभी तक ऐसा हुआ नहीं। अब देखना ये है कि आगे इस दिशा में ये कंपनियां क्या कदम उठाती हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOTT and Theatre Release This Week: घर से थिएटर तक, इस हफ्ते छाएंगे ये धमाकेदार फिल्में और शो

एक नज़र में: OTT and Theatre Release This Week: इस हफ्ते काफी धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को Kaun Banega Crorepati के 18वें सीज़न के साथ हो चुकी है। 15 अगस्त के मौके पर जब बाहर दिन में सब कुछ बंद होता है, तब आप घर में बैठकर परिवार के साथ …

Imageबढ़ने वाली है Jio और Airtel की मुश्किलें, Adani Group को मिला फुल फ्लेज टेलीकॉम लाइसेंस

हाल ही में Jio, Airtel और Vi के साथ अडानी ग्रुप के गौटन अडानी ने भी 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा किया और कुछ स्पेक्ट्रम ख़रीदे भी। और अब Adani Group को फुल-फ्लेज्ड टेलीकॉम लाइसेंस मिल जाने की ख़बर सामने आयी है। इस ख़बर को PTI (Press Trust of India) द्वारा सबसे पहले रिपोर्ट …

Imageभारत में 5G से सम्बंधित सभी जवाब: कितने में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी, Jio, Airtel 5G टैरिफ प्लान के दाम, कब मिलेगा 5G नेटवर्क

भारत में 5G नेटवर्क का इंतज़ार अब सभी को है। मोबाइल कंपनियां जिन्होंने पिछले साल से ही भारत में 5G फ़ोन लॉन्च करने शुरू कर दिए थे, उन सभी पर अब भारत में वास्तव में यूज़र 5G की स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। भारत में सरकार द्वारा 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी (auction) …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products