Amazon Tez: Flipkart के बाद, अब Amazon भी 15 मिनट में करेगा ज़रूर सामान की डिलीवरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TL;DR

  • सबसे पहले Amazon इस क्विक डिलीवरी सर्विस को कुछ चुनी हुई जगहों पर शुरू करेगी, जैसे कंपनी की एक दिन की डिलीवरी सर्विस थी।
  • नयी दिल्ली के संभव समिट में कुमार ने कहा कि “हम आने वाले हफ्तों में उपयोगकर्ताओं को 15 मिनट में आवश्यक वस्तुएं प्रदान करने के लिए अपनी खुद की सर्विस लॉन्च करेंगे”।
  • इस नए Amazon Tez के साथ, ये ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म भारत में अगले साल लगभग 20 लाख नौकरियाँ भी पैदा होंगी।

भारत में प्रचलित ऑनलाइन रिटेलर Amazon, जो पहले ही कुछ जगहों पर एक दिन में या दो दिन में डिलीवरी सर्विस दे रहा है, जल्दी ही 15-मिनटों में डिलीवरी देने की सर्विस भी शुरू करने वाला है, जिसे कंपनी ने Amazon Tez का नाम दिया है। हाल ही में Amazon India के कंट्री मैनेजर, समीर कुमार ने कहा है कि ये सर्विस कुछ शहरों में जल्दी ही शुरू की जाएगी।

Amazon Tez पहले कुछ शहरों के साथ शुरुआत करेगा

पहले Amazon अपनी इस जल्दी डिलीवरी करने वाली सर्विस को कुछ चुने हुए शहरों से शुरू करेगा, जो कुछ ऐसी ही होगी जैसी Amazon की वन-डे डिलीवरी सर्विस। हालांकि इसके साथ कंपनी ने BlinkIt और Zepto जैसी ऐप्स के साथ टक्कर लेने की तैयारी कर ली है, जो कि इस समय यूज़र्स की ज़रुरत की सभी चीज़ों को मिनटों में घर पर डिलीवर करने का काम करते हैं।

क्विक कॉमर्स मार्किट (जल्दी सामान करने वाली ऐप्स की मार्किट) के इस तरह बढ़ने से ई-कॉमर्स मार्किट पर असर तो ज़रूर पड़ेगा। ग्राहक तक सामान पहुँचाने के समय में एक बड़ा अंतर (कुछ मिनटों या एक दिन या उससे अधिक) है, जिसने Amazon और Flipkart जैसे दिग्गजों की कुल बिक्री और उपभोक्ता के उनसे जुड़े रहने को प्रभावित किया है। जैसे-जैसे अधिक खरीदार फ़ास्ट डिलीवरी सेवाओं की ओर जा रहे हैं, इन दिग्गज ऑनलाइन कंपनियों के लिए इस क्षेत्र में प्रवेश करना अनिवार्य हो गया है।

After Flipkart, Amazon To Offer Essentials In 15 Minutes Via

Flipkart पहले ही अगस्त 2024 में इस दिशा में कदम बढ़ा चुका है

हाल ही में, Flipkart ने भी अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस “Minutes” लॉन्च की है। शुरुआत में ये सर्विस केवल बेंगलुरु में थी, लेकिन अब कंपनी की इस सर्विस की शुरुआत दिल्ली एनसीआर और मुंबई में भी हो चुकी है। ताकि खरीदारों को एक ही जगह सभी सुविधाएं या सामान मिल सकें, इसके लिए Flipkart ने अपने इंस्टेंट डिलीवरी पोर्टफोलियो में दवाओं को भी जोड़ने की योजना बनायी है। इस कदम के साथ कंपनी अपनी सर्विसों की तरफ अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने और Blinkit जैसे शुरुआती खिलाड़ियों से मुकाबले करके अपने व्यवसाय को मज़बूत बनाए रखने में मदद करेगा।

Amazon Tez: चुनौतियाँ और अवसर

Flipkart की क्विक डिलीवरी सर्विस ‘Minutes’ अगस्त 2024 में शुरू हो गयी है, जिससे वो Amazon से थोड़ा आगे ज़रूर है। हालांकि, Amazon के स्तर और टेक्नोलॉजी में उसकी पकड़ को देखते हुए, कंपनी के लिए Flipkart के बराबर आना मुश्किल नहीं होगा। कुमार ने कहा कि “हम आवश्यक चीज़ों की होनी सर्विस पेश करेंगे, जिसके साथ उपयोगकर्ता आने वाले हफ्तों में अपनी ज़रुरत की चीज़ को 15 मिनट में पा सकते हैं।” Amazon भी किफ़ायती कीमतों पर काफी सारे सामान की पेशकश करने की योजना बना रहा है, जिसमें ग्राहकों को AI की मदद भी मिलेगी।

Amazon Tez के साथ ही इस ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ने अगले साल के अंत तक भारत में 20 लाख नयी नौकरियां पैदा करने की अपनी योजना की भी घोषणा की। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी को अपने विक्रेता नेटवर्क और डिलीवरी इकोसिस्टम का भी तेज़ी से विस्तार करना होगा। Amazon Tez के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है, क्योंकि कंपनी अपनी इस सेवा को अपने ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए उत्सुक है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

Discuss

Be the first to leave a comment.