Home न्यूज़ Xiaomi ने गूगल अस्सिस्टेंट और अमेज़न अलेक्सा के साथ पेश किया Mi...

Xiaomi ने गूगल अस्सिस्टेंट और अमेज़न अलेक्सा के साथ पेश किया Mi Smart Standing Fan 1C

0

शाओमी ने मार्किट में कल सिर्फ स्मार्टफोन ही पेश नहीं किये थे बल्कि हाल ही में स्मार्टफोन से बढ़ते हुए कंपनी ने एक स्मार्ट पेडस्टल फैन को भी लांच कर दिया है। कंपनी ने इस फैन को Xiaomi MI Smart Standing Fan 1C के नाम से पेश किया है। यह फैन 30 अप्रैल को Redmi Note 9 सीरीज और Mi 10 Lite के साथ पेश किया है।

नए Mi Smart Face में आपको अन्य स्मार्ट गैजेट IoT सिस्टम की तरह इंटेलीजेंट कंट्रोल दिए गये है। यह फैन आपके फोन के साथ Xiaomi Home App की मदद से कनेक्ट हो सकता है। इसमें आपको अमेज़न अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है।

Xiaomi Mi Smart Standing Fan 1C के फीचर

कंपनी ने इस फैन में काफी रिसर्च के बाद 7 कस्टम इंजीनियर्ड ब्लेड का इस्तेमाल किया है। यह ब्लेड आसानी से 16 मीटर तक 27 m3 तक की हवा का बहाव बना सकता है। इसके साथ ही यहाँ पर आपको अलग-अलग एयर स्पीड सेटिंग के साथ फैन की हाइट को एडजस्ट करने का भी सपोर्ट दिया है। कंपनी के दावे के अनुसार यह फैन सिर्फ 37.2 dB का शोर पैदा करता है।

Xiaomi Mi Smart Standing Fan 1C की कीमत और उपलब्धता

शाओमी ने यह Smart Standing Fan को कल के इवेंट में पेश किया है जिसकी कीमत 39.90 यूरो तय की गयी है। अभी के लिए कंपनी ने इसी सेल के बारे में कोई जानकरी शेयर नही की है। इसके अलावा इसके इंडियन मार्किट में भी पेश किये जाने से जुडी अभी कोई जानकरी सामने नयी आई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version