FAQ: Xiaomi Redmi K20 Pro से जुड़े सभी सवालों के जवाब

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi K20 Pro को शाओमी ने फ्लैगशिप किलर 2.0 के तौर पर इंडिया में लांच किया था। कंपनी ने अपनी इस डिवाइस में लेटेस्ट ट्रेंडी फीचर के अलावा हाई-एंड स्पेसिफिकेशन भी दी है। 17 जुलाई को लांच किया गया यह स्मार्टफोन अब सेल के लिए उपलब्ध है तो अगर आप डिवाइस खरीदना चाहते है लेकिन आपके मन में फोन से जुड़े काफी सवाल होंगे तो उन्ही सभी सवालों के जवाब देने के लिए हम लेकर आये है Redmi K20 Pro से जुड़े सभी सवालो का जवाब यानि की Redmi K20 Pro FAQ। (Redmi K20 Pro FAQ Read in English )

तो चलिए जानते है सभी जवाब:

Redmi K20 Pro (FAQs) से जुड़े सवाल और उनके जवाब

प्रश्न: Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशन क्या है ?

उत्तर:

मॉडल Redmi K20 Pro
प्लेटफार्म एंड्राइड 9 आधारित MIUI 10
स्क्रीन 6.39-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 19:5:9 आस्पेक्ट रेश्यो
बॉयोमीट्रिक्स इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (ऑप्टिक)
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855
रैम 6/8GB LPDDR4x
स्टोरेज 128/256GB UFS 2.1
प्राइमरी रियर कैमरा 48MP (f/1.8) Sony IMX586
सेकेंडरी रियर कैमरा 13MP (f/2.4)
एक्स्ट्रा सेंसर 8MP (f/2.4)
फ्रंट कैमरा 20MP (f/2.2)
बैटरी 27W क्विक चार्ज 4+ फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

डिस्प्ले और डिजाईन से जुड़े सवाल

Redmi K20 Pro, Redmi K20 to launch on July 17 in India

प्रश्न: Redmi K20 Pro का डिजाईन कैसा है? क्या यह भारी है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में आपको फुल-स्क्रीन डिस्प्ले काफी पतले बेज़ेल के साथ मिलती है। इसके साथ यहाँ पॉप-अप कैमरा और 3D कर्व ग्रेडिएंट ग्लास बैक भी मिलते है। डिवाइस का वजन 191kg है जो इस्तेमाल में काफी कॉम्पैक्ट कहा जा सकता है चाहे आप कवर का ही इस्तेमाल क्यों ना कर रहे हो।

प्रश्न: क्या ये पॉप-अप कैमरा लम्बे इस्तेमाल में उपयोगी है?

उत्तर: सामने की तरफ 20MP का सेल्फी कैमरा सिर्फ 0.8 सेकंड में बाहर आ जाता है जिसमे लाइटिंग इफ़ेक्ट भी देखने को मिलता है। कंपनी ने इस पॉप-अप सेटअप को 300,000 बार इस्तेमाल करने का दावा किया है तथा एक्सीडेंटल ड्राप प्रोटेक्शन भी यहाँ दिया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में किस मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में आपको ग्लास-मेटल-ग्लास डिजाईन दिया गया है। 3D कर्व डिजाईन के साथ-साथ गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन इसको काफी मजबूत बनाती है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro की माप क्या है?

उत्तर: 156.7 x 74.3 x 8.8 mm

प्रश्न: Redmi K20 pro में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गयी है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में आपको गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गयी है।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट फीचर दिया गया है?

उत्तर: हां, यहाँ फेस अनलॉक के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro के बॉक्स में क्या मिलता है?

उत्तर: बॉक्स में आपको मिलता है:

  • Redmi K20 Pro
  • USB केबल (टाइप-C)
  • 18W वाल-चार्जर
  • सिम एजेक्टर टूल
  • हार्ड प्लास्टिक केस
  • पेपर वर्क

प्रश्न: क्या यहाँ टाइप-C पोर्ट दिया गया है?

उत्तर: हाँ।

प्रश्न: Redmi K20 का डिस्प्ले कैसा है?

उत्तर: सामने की तरफ़ 6.39-इंच की FHD+ sAMOLED स्क्रीन 19.5:9 के रेश्यो के साथ आती है जिसका स्क्रीम-टू-बॉडी रेश्यो 86% है। डिस्प्ले काफी चमकदार, शार्प और बेहतर है। MIUI 10 में आपको डिस्प्ले सेटिंग्स के तहत काफी ऑप्शन दिए गये है। यह DCI P3 कलर स्पेस, HDR, 600nits ब्राइटनेस और DC Dimming के सपोर्ट के साथ आता है।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है?

उत्तर: हां, यहाँ पर एम्बिएंट डिस्प्ले के नाम से ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro को केस की जरूरत है?

उत्तर: Redmi K20 Pro के बॉक्स में प्लास्टिक केस दिया गया है और हम हर डिवाइस के साथ सुझाव जरुर देते है की केस/कवर का इस्तेमाल जरुर करे।

प्रश्न: क्या फ़ोन में आई-प्रोटेक्शन फ्लिटर दिया गया है?

उत्तर: जी हाँ फोन में आपको TUV सर्टिफाइड रीडिंग मोड, और डेडिकेटेड डार्क मोड दिया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro क्या वाटर-रेसिस्टेंट है?

उत्तर: नहीं K20 Pro वाटर-रेसिस्टेंट तो नहीं है लेकिन P2i कोटिंग इसको स्प्लैश-प्रूफ जरुर बनाती है।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro में नोटिफिकेशन लाइट दी गयी है?

उत्तर: हां फोन में पॉप-अप कैमरा के ठीक ऊपर आपको ये लाइट दी गयी है।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro में IR ब्लास्टर दिया गया है?

उत्तर: नहीं

प्रश्न: Redmi K20 Pro किन-किन कलर में उपलब्ध है?

उत्तर: यह कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू कलर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।

परफॉरमेंस से जुड़े सवाल

Redmi K20 Pro FAQs

प्रश्न: Redmi K20 Pro में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में आपको 2.84GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दी गयी है जो 7nm आर्किटेक्चर पर आधारित है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro के कितने मॉडल दिए गये है?

उत्तर: Redmi K20 Pro को मार्किट में 6GB और 8GB LPDDR4X रैम विकल्प के अलावा 128GB और 258GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। दोनों ही फ़ोनों में आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी देखने को नहीं मिलती है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में क्या गेमिंग फीचर दिए गये है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में Adreno 640 GPU और 8-लेयर कस्टम ग्राफेने लिक्विड कुलिंग दी गयी है। Xiaomi ने यहाँ Game Turbo 2.0 फीचर का सपोर्ट भी दिया है। आप यहाँ पर परफॉरमेंस ऑप्टिमाइज़, हैडफ़ोन कण्ट्रोल, मोबाइल डाटा / WiFi ऑप्शन, टच एन्हांसमेंट्स जैसे फीचर भी मिलते है। PUBG को मैक्सिमम सेटिंग्स पर खेलने पर भी कोई दिक्कत नहीं होती है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में हीटिंग की कोई परेशानी तो नहीं आती है?

उत्तर: हमारे इस्तेमाल करने पर डिवाइस पर अभी तक तो कोई भी हीटिंग प्रॉब्लम देखने को नहीं मिलती है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में कौन सा सॉफ्टवेयर दिया गया है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 सॉफ्टवेयर दिया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का AnTuTu स्कोर क्या है?

उत्तर: Redmi K20 Pro को हमारे टेस्ट में 371702 पॉइंट्स मिलते है।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro में माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: नहीं यहाँ पर माइक्रोSD कार्ड स्लॉट नही दिया गया है।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro में Widevine L1 सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: हाँ Widevine L1 सपोर्ट के साथ यहाँ आप HD कंटेंट को आसानी से स्ट्रीम कर सकते है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में डिफ़ॉल्ट लांचर कौन सा है?

उत्तर: फोन में आपको Poco लांचर एप्प ड्रावर, डार्क मोड जैसे फीचर सपोर्ट के साथ दिया गया है।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro फिंगरप्रिंट द्वारा एप्प लॉक का इस्तेमाल कर सकते है?

उत्तर: जी हाँ यहाँ पर एप्प लॉक के लिए फिंगरप्रिंट सपोर्ट दिया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में कितने mAh की बैटरी दी गयी है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में आपको 4000mAh की बड़ी बैटरी 27W क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ दी गयी है। लेकिन बॉक्स में आपको 18W चार्जर ही मितला है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में वायरलेस चार्जिंग दी गयी है?

उत्तर: नहीं Redmi K20 Pro में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नही मिलता है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में कितना यूजर स्पेस फ्री मिलता है?

उत्तर: बॉक्स से डिवाइस को निकालर कर पहली बार बूट करने पर फोन में 118GB स्टोरेज यूजर-एंड पर फ्री मिलती है।

प्रश्न: प्री-इन्सटाल्ड एप्लीकेशनों को इन्सटाल्ड कर सकते है?

उत्तर: नहीं, लेकिन यहाँ पर कुछ खास एप्लीकेशन नहीं दी गयी है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में नेविगेशन जेस्चर सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: बिल्कुल, यहाँ पर फुल-नेविगेशन जेस्चर का सपोर्ट तो मिलता ही है साथ ही में कुछ एप्लीकेनों के लिए फुल-स्क्रीन मोड भी दिया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में ड्यूल-एप्प या एप्प क्लोनिंग का सपोर्ट है?

उत्तर: जी हाँ, यहाँ पर ड्यूल एप्प और सेकंड स्पेस का सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन से जुड़े सवाल

Redmi K20 Pro FAQs

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro में ड्यूल-सिम सपोर्ट देखने को मिलता है?

उत्तर:  Redmi K20 Pro में ड्यूल सिम के साथ आपको ड्यूल VoLTE का सपोर्ट भी मिलता है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में 3.5mm हैडफ़ोन जैक दिया गया है?

उत्तर: हाँ, K20 Pro में 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट के अलावा टाइप-C पोर्ट भी दिया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro का ऑडियो एक्सपीरियंस कैसा है?

उत्तर: फोन में आपको HiFi Audio, और Smart PA audio टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है जिस वजह से डिवाइस का ऑडियो एक्सपीरियंस काफी बेहतर मिलता है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में कौन-कौन से सेंसर दिए गये है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, कम्पास जैसे सेंसर दिए गये है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में आटोमेटिक कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर दिया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में FM रेडियो का सपोर्ट है?

उत्तर: हाँ

प्रश्न: Redmi K20 Pro में USB OTG का सपोर्ट भी मिलता है?

उत्तर: हाँ आप इसमें एक्सटर्नल पेन-ड्राइव का इस्तेमाल कर सकते है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में NFC सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: यहाँ NFC का सपोर्ट दिया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में कौन से कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में आपको ड्यूल-बैंड A-GPS, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, A2Dp, LE, aptX HD, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/as/, ड्यूल-बैंड, WiFi डायरेक्ट, DLNA और हॉटस्पॉट का सपोर्ट मिलता है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में कॉल क्वालिटी कैसी है?

उत्तर: हमको कॉल कनेक्टिविटी से जुडी कोई परेशानी देखने को नहीं मिलती है।

कैमरा परफॉरमेंस से जुड़े सवाल

Redmi K20 Pro pop-up camera

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro से 48MP के फोटो क्लिक कर सकते है?

उत्तर: डिफ़ॉल्ट रूप से यहाँ 12MP का कैमरा आउटपुट प्राप्त कर सकते है लेकिन कैमरा एप्लीकेशन में आपको 48MP का डेडिकेटेड मोड दिया है ताकि आप 48MP की इमेज क्लिक कर पाएंगे।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro में PDAF फोकस-टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में आपको PDAF सपोर्ट के अलावा लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम का भी सपोर्ट मिलता है।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro में फेस-अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है?

उत्तर: हाँ, Redmi K20 Pro में फेस-अनलॉक का सपोर्ट मिलता है लेकिन स्लो-पॉप-अप मोटर के साथ यह थोडा धीमा काम करता है।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro के फ्रंट कैमरा से पोर्ट्रेट शॉट्स क्लिक कर सकते है?

उत्तर: हाँ Redmi K20 Pro से आप फ्रंट पोर्ट्रेट शॉट्स क्लिक कर सकते है।

प्रश्न: क्या Redmi K20 Pro से स्लो-मो विडियो शूट कर सकते है?

उत्तर: जी हाँ आप Redmi K20 Pro से आसानी से 1080@960fps स्लो-मो शूट कर सकते है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में कौन से कैमरा मोड दिए गये है?

उत्तर: Redmi K20 Pro में आपको AI सीन-डिटेक्शन, 48MP मोड, पोर्ट्रेट मोड, नाईट मोड और स्लो-मोशन जैसे मोड देखने को मिलते है

प्रश्न: Redmi K20 Pro में 4K विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: हां यहाँ पर आप आसानी से 4K@60fps विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro में Camera2API और GCam का सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: Redmi 20 Pro म आपको फुल कैमरा2APi का सपोर्ट दिया गया है जिसका मतलब है की इसमें आसानी से GCam को इस्तेमाल किया जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता

Redmi K20 Pro FAQs

प्रश्न: Redmi K20 Pro की कीमत क्या है?

उत्तर: Redmi K20 Pro के बेस वरिएन्त यानी 6GM रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपए रखी गयी है जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वरिएन्त को 30,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है।

प्रश्न: Redmi K20 Pro को आप कहाँ और कैसे खरीद सकते है?

उत्तर: Redmi K20 Pro को आप Flipkart, Mi.com और Mi Store से खरीद सकते है। डिवाइस की पहली सेल 22 जुलाई को हुई थी जबकि अगली सेल 29 जुलाई को 12 बजे आयोजित की जाएगी। इसके अलावा आप ऑफलाइन Mi-पार्टनर स्टोर से भी डिवाइस खरीद सकते है।

Redmi K20 Pro FAQs: Redmi K20 Pro से जुड़े सभी सवाल

हमने ऊपर Redmi K20 Pro से जुड़े लगभग सभी सवालो का जवाब दिया है अगर इनके अलावा आपके पास कोई सवाल हो या कोई जवाब आपको ठीक ना लगा हो तो कमेंट सेक्शन में हमें लिखे!!!

और अंत में Redmi K20 Pro पर नज़र डालते है:

खूबियाँ

  • परफॉरमेंस
  • डिजाईन और बिल्ड
  • बैटरी बैकअप
  • 3.5mm ऑडियो जैक

कमियाँ

  • एवरेज हैप्टिक मोटर
  • IR ब्लास्टर ना होना
  • OIS सपोर्ट ना होना

Related Articles

ImageNothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ

Nothing Phone (1) को लॉन्च के समय मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन फ़ोन अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान अपने दूसरे स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। खुद कंपनी ने फाउंडर Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की घोषणा की है और ये भी …

Image10 बेस्ट Redmi K20 Pro से जुड़ी आकर्षक एंड उपयोगी टिप्स एंड ट्रिक्स

K20 Pro हाल ही में लॉन्च किया गया Xiaomi का अभी तक का सबसे लेटेस्ट चिपसेट के साथ सबसे तेज स्मार्टफोन है जिसमें आपको कीमत के मुकाबले काफी अच्छे स्पेसिफिकेशन देखने को मिलते हैं। हाई एंड स्पेसिफिकेशन के साथ यहां पर आपको एंड्रॉयड पाई आधारित MIUI 10 यूजर इंटरफेस मिलता है जो इसको सबसे अलग …

ImageRedmi K20-सीरीज होगी स्नैपड्रैगन 855 के साथ लांच: इंडिया में होगा Poco F2?

जब से यह सामने आया है की Redmi किसी स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाली डिवाइस पर काम कर रही है तभी से उस से जुडी काफी अफवाहे सामने आ रही है जिनमे फोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक सब बताये जा रहे है। इनसे यह तो साफ़ होता है यह एक फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन हो …

Imageग्लोबल लॉन्च से पहले Redmi Note 13 सीरीज़ के सभी पाँचों वैरिएंट लीक; कीमतें भी आयीं सामने

Redmi Note सीरीज़ भारत ही नहीं बल्कि बाहर भी किफ़ायती स्मार्टफोनों के लिए एक प्रचलित नाम है। इस साल Redmi Note 13 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, जिनमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus शामिल हैं। अब कंपनी इन स्मार्टफोनों को …

ImageFCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया POCO F6 Pro, जल्द हो सकता है लॉन्च

इंटरनेट पर POCO F6 Pro की खबरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं। पहले NBTC और TDRA वेबसाइट और अब POCO F6 Pro को फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। खबरों के अनुसार कंपनी द्वारा POCO F6 Pro को Redmi K70 के रीब्रांड के रूप में पेश किया जा सकता हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.