Home न्यूज़ Xiaomi MI TV Stick हुई इंडिया गूगल असिस्टेंट और 5,000 से ज्यादा...

Xiaomi MI TV Stick हुई इंडिया गूगल असिस्टेंट और 5,000 से ज्यादा एप्लीकेशन सपोर्ट के साथ में लांच, कीमत सिर्फ 2799 रुपए

0

Xiaomi ने आज इंडिया में Mi Stick को लांच कर दिया है। इस स्टिक की मदद से आप अपने नार्मल टीवी को एक Smart TV में कन्वर्ट कर सकते है। यह स्टिक सीधे Amazon Fire Stick को टक्कर देती है।

आज के समय में ऑनलाइन OTT सर्विसों को इस्तेमाल करने वालो को संख्या में काफी इजाफा हुआ है और इसी के चलते अब आप कुछ समय पहले लिये हुए अपने LED टीवी में Xiaomi Mi Stick की मदद से लगभग सभी एप्लीकेशनों का इस्तेमाल कर सकते है। तो चलिए नज़र डालते है स्टिक के फुल फीचरों पर:

Xiaomi Mi Tv Stick की कीमत और उपलब्धता

शाओमी ने Mi Stick को मार्किट में 2799 रुपए की कीमत में लांच किया है। यह 3999 रुपए की Amazon Fire TV Stick से काफी कम कीमत पर पेश की गयी है। डिवाइस की बिक्री 7 अगस्त से Mi स्टोर और फ्लिप्कार्ट पर शुरू हो जाएगी।

Mi TV Stick के फीचर

Mi Tv Stick में आपको क्वैड कोर Cortex A53 प्रोसेसर के साथ ARM Mali 450 GPU मिलते है। स्टिक में 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। यह टीवी स्टिक एंड्राइड टीवी 9 पर रन करती है। इसमें आपको ब्लूटूथ 4.2 और ड्यूल बैंड WiFi का भी सपोर्ट मिलता है। नयी डिवाइस को आप आसानी से टीवी में दिए गये HDMI पोर्ट से कनेक्ट करने के साथ माइक्रो USB पोर्ट से चार्ज कर सकते है।

मी टीवी स्टिक में आपको 1080p@60fps तक की विडियो क्वालिटी का सपोर्ट मिलता है। स्टिक में आपको Hotstar, Prime Video, Netflix, YouTube, Zee5, LT Balaji जैसी लोकप्रिय OTT एप्लीकेशन प्रीइन्सटाल्ड मिलती है। Mi Stick की मदद से आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल कर सकते है जो लगभग 5000 एप्लीकेशनों का सपोर्ट देता है।

कंपनी के अनुसार यहाँ गूगल डाटा सवेर मोड भी दिया गया है। Stick की माप 9.4×30.x15.2mm है जिसका वजन सिर्फ 26.8 ग्राम है। अभी के लिए यह स्टिक सिर्फ ब्लैक कलर में उपलब्ध है। MI TV Stick डॉल्बी और DTS सराउंड साउंड को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यहाँ गोगले अस्सिस्टेंट, बिल्ट इन क्रोमकास्ट और रिमोट पर डेडिकेटेड Netflix और Prime Video के बटन जैसे फीचर भी दिए गये है।

Mi TV Stick vs Fire TV Stick 4K: स्पेसिफिकेशन एंड प्राइस

प्रोडक्ट Mi TV Stick Fire TV Stick 4k
स्ट्रीमिंग 1080p 4K, Dolby Vision, HDR10+
ऑडियो Dolby Audio, DTS Surround Sound Dolby Atmos
पोर्ट्स एंड कनेक्टिविटी HDMI out, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2 HDMI out, पॉवर इनपुट, ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0
स्मार्ट असिस्टेंट Google Assistant Alexa
प्रोसेसर 2.0GHz 1.7GHz
स्टोरेज 8GB 8GB
बिल्ट-इन कास्ट हाँ सिर्फ यूट्यूब
कीमत ₹2,799 ₹5,999

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version