Home Uncategorized Mi Smart Band 5 होगा 29 सितम्बर को इंडिया में लांच, Mi...

Mi Smart Band 5 होगा 29 सितम्बर को इंडिया में लांच, Mi watch भी हो सकती है पेश

0

Mi Smart Band 5 को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा अमेज़न ने एक माइक्रोसाइट से किया। नए Mi Smart Band 5 को पहले ही जून महीने में चीन के मार्केट में पेश किया जा चुका है। Band 5 में बड़ी कलर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi ने इसके अलावा मैगनेटिक चार्जिंग डॉक भी दिया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Xiaomi Mi Band 5 के फीचर

जैसा की हम पहले ही बता चुके है की यह डिवाइस चीन में लांच की जा चुकी है तो अगर स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही रहते है तो यहाँ पर कलर OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। Mi Band 5 में 20% बड़ी डिस्प्ले 1.2-इंच के साइज़ के साथ आती है। इसके साथ यहाँ आपको 100 से भी ज्यादा कस्टम एनिमेटेड वाच फेस का भी सपोर्ट दिया है जो काफी ज्यादा आकर्षक नज़र आते है।

Mi Band 5 में आपको नए तरह से चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिसमे आप अपनी डिवाइस को मैग्नेटिक डॉक पर रख कर चार्ज कर सकते है। Bnad 4 की तुलना में इस बार हार्ट रेट के ठीक नीचे दिए गये पिन के जरिये डिवाइस को चार्ज कर सकते है।

अब बात करते है हेल्थ ट्रैकिंग की तो यहाँ आपको 11 नए फिटनेस ट्रैकिंग मोड दिए गये है। इसके अलावा महिलाओं के लिए यहाँ पर पीरियड्स को भी ट्रैक करने का फीचर यहाँ मिलता है। स्लीप ट्रैकिंग अब आपकी REM साइकिल पर भी नज़र रखेगी। Mi Band 5 में कंपनी ने पहली बार PAI का भी फीचर दिया है ताकि आप अपनी फिटनेस पर और भी बेहतर तरीके से काम कर सके।

इसके अलावा Band 5 में रिमोट कैमरा ट्रिगर, NFC पेमेंट, 5ATM रेसिस्टेंट, और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

Mi Smart Band 5 को Xiaomi के स्मार्टर लिविंग वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान कई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स डिवाइसेज़ से पर्दा उठ सकता है। इनमें से एक डिवाइस Mi Watch Revolve हो सकता है। दावा है कि यह चीन में पेश किए गए Mi Watch Colour का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version