Vivo ने अपे Vivo Apex को पेश करके यह बता दिया था की वह फोन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे है। इसी क्रम में Vivo 12 जून को अपना अभी तक का सबसे ज्यादा बॉडी-टू-स्क्रीन रेश्यो युक्त स्मार्टफोन Vivo Nex लांच करने वाला है। लेकिन आज फोन से जुडी काफी जानकारी इन्टरनेट पर सामने आ गयी है जिसमे फोन में 8GB रैम और 4000mAh की बढ़ी बैटरी जैसे आकर्षक फीचर बताये गये है।
Vivo Nex के फीचर
Vivo Nex में आपको सामने की तरफ 6.59-इंच फुल-विज़न FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। यहाँ आधी स्क्रीन पर आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर नवीनतम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जायेगा। इमेज में 8GB और 256GB वरिएन्त भी दिखाया गया है लेकिन यहाँ यह देखना होगा की क्या यह Vivo NEX नाम से लांच होगा या किसी और नाम से जैसे Vivo NEX S या Vivo NEX प्रीमियम पेश किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर Vivo Apex की ही तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 8MP सेंसर के साथ आएगा। पीछे की तरफ आपको वर्टीकल 12MP + 5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। विवो के इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जायेगा तथा पॉवर बैकअप के लिए 4,000mAh की बढ़ी बैटरी दी जा सकती है. यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो 8.1 पर रन कर सकती है।
Vivo Nex की कीमत और उपलब्धता
विवो ने यह पहले से ही सुनिश्चित कर दिया है Vivo NEX को 12 जून चीन में लांच किया जायेगा। फोन की कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन हम उम्मीद करते है की फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस की वजह से इसकी कीमत लगभग 6,998 युआन के करीब तय की जा सकती है।
Vivo Nex के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Honor Play |
डिस्प्ले | 6.59-इंच फुल-विज़न FHD+ 19:9 डिस्प्ले, |
प्रोसेसर | नवीनतम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट |
रैम | 6GB/8GB |
आंतरिक स्टोरेज | 128GB/256GB |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड ओरियो 8.1 |
प्राथमिक कैमरा | 12MP + 5MP, |
सेकेंडरी कैमरा | 8MP |
बैटरी | 4,000mAh |
माप | 162x77x7.98mm |
अन्य | 4G VoLTE, Wifi, ब्लूटूथ, GPS+GLONASS, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, |
प्राइस | अभी घोषित नहीं |