OTT पर इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज़ हो रही हैं, इनमें से कुछ वेब सीरीज व फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं, और कुछ रिलीज़ होने वाली हैं। जिसमें Allu Arjun की शानदार फिल्म Pushpa 2: The Rule भी शामिल हैं। अगर अभी तक आपको यह नहीं पता है कि इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या नया स्ट्रीम हुआ है या होने वाला है तो कोई बात नहीं। बस हमारे इस आर्टिकल “OTT Release This Week” को पढ़ लें, आपको सब खुद-ब-खुद पता चल जाएगा।
ये पढ़ें: भूल कर भी Google पर सर्च न करें ये चीजें, वरना जेल की हवा खाना पड़ेगी
OTT Release This Week की लिस्ट
- Pushpa 2: The Rule
- Identity
- The Secret of the Shiledars
- The Storyteller
- Saale Aashiq
Pushpa 2: The Rule
बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने वाली ये फिल्म 31 जनवरी को Netflix पर रिलीज हो रही है। ये OTT Release This Week लिस्ट की सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म में लीड रोल में Allu Arjun है। फिल्म में हीरो को एक बड़ा चंदन की लड़कियों का माफिया बताया गया है, जिसकी वहां के SP शेखावत से लड़ाई चलती रहती है, इस बीच कई एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलता है। फिल्म में भर भर के एक्शन और थ्रिल मिलने वाला है।
Identity
इस क्राइम थ्रिलर को 31 जनवरी को ZEE5 पर रिलीज किया जा रहा है। इसमें एक पुलिस ऑफिसर की कहानी बताई गई है, जो अपने काम के प्रति काफी प्रेरित रहता है। उस पुलिस वाले को एक ब्रुटल क्राइम की गुत्थी हल करना होती है, और उसके पास बस एक गवाह होता है, जिसने ये क्राइम होते हुए देखा है। इस बीच सस्पेंस और एक्शन भरपूर देखने को मिलता है।
The Secret of the Shiledars
इस फिल्म को 31जनवरी को Disney+Hotstar पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म आपको एक ऐतिहासिक एडवेंचर पर ले जाएगी, जिसमें एक बड़े खजाने की खोज की कहानी बताई गई है। इसी बीच एक इतिहासकार छत्रपति शिवाजी महाराज के इस छुपे हुए खजाने की रक्षा करने के लिए एक मिशन पर निकलता है। इस मिशन के दौरान कई पुराने राज सामने आते हैं। फिल्म में एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है।
The Storyteller
इस फिल्म में आपको Paresh Rawal लीड रोल में नजर आने वाले है। इसे Disney+Hotstar पर 28 जनवरी को रिलीज किया गया है, जिसका मजा आप इस वीकेंड पर ले सकते हैं। फिल्म में एक धनी व्यापारी की कहानी बताई गई है, जिसे नींद न आने की बीमारी होती है, और उसे सोने में मदद करने के लिए एक कहानीकार रखा जाता है, इस बीच उनके संबंधों की कहानी को दर्शाया गया है। ये फिल्म सत्यजीत रे की लघु कथा पर आधारित है।
Saale Aashiq
ये एक ड्रामा फिल्म है, जिसे 1 फरवरी को Sony Liv पर रिलीज किया जाएगा। इसमें Tahir Raj Bhasin और Mithila Palkar लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसमें एक प्रेमी जोड़े की कहानी को बताया गया है, जिन्हें पारिवारिक विरोध, परंपराओं और मौत की धमकियों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ये फिल्म आज के प्रेमियों को पसंद आ सकती है, इसलिए इसे देखना न भूलें।
ये पढ़ें: Google का नया फीचर जल्द मचाएगा धूम, होंगे बिना कुछ करे आपके सभी काम पूरे
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।







































