SBI Stree Shakti Yojana 2024: महिलाओं को मिलेगा 25 लाख का लोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप एक महिला है, और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद का व्यापार शुरू करना चाहती हैं, तो SBI स्त्री शक्ति योजना 2024 का लाभ उठा सकती हैं। भारत सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसमें SBI द्वारा महिलाओं को खुद का व्यापार स्थापित करने के लिए 25 लाख रूपए तक का लोन दिया जा रहा है। आगे इस लेख में SBI Stree Shakti Yojana 2024 के लिए कैसे आवेदन करें, इसके लिए क्या पात्रता हैं, और आवश्यक डॉक्युमेंट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

SBI Stree Shakti Yojana 2024 क्या है?

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए SBI के साथ साझेदारी में भारतीय सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत यदि महिलाओं की किसी बिज़नेस में 50% की हिस्सेदारी है, तो महिलाओं को कम ब्याज दर पर 25 लाख तक का लोन दिया जाएगा। यदि महिलाएं शुरू से अपना बिज़नेस स्तःपित करना चाहती हैं, तो बिना किसी गारंटी के इस योजना के तहत 5 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकती हैं।

ये पढ़े: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

SBI Stree Shakti Yojana के लिए पात्रता

  • ये योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली महिला भारत की नागरिक होना चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
  • यदि किसी बिज़नेस में 50% या उससे अधिक हिस्सेदारी हैं, तो ही आवेदनकर्ता इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • ये लोन रिटेल व्यापार या सर्विस प्रोवाइडर जैसे छोटे उद्योगों के लिए प्रदान किया जाता है।

SBI Stree Shakti Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कंपनी में हिस्सेदारी का प्रमाण पत्र
  • बैंक स्टेटमेंट
  • पिछले 2 साल का आईटीआर
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजनेस प्लान

SBI Stree Shakti Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी SBI बैंक में जाएं।
  • यहाँ लोन डिपार्टमेंट में अधिकारी से स्त्री शक्ति योजना 2024 के बारे में बात करें।
  • अधिकारी द्वारा आपको इससे सम्बंधित सभी जानकारी जैसे आवश्यक दस्तावेज, कितना लोन मिलेगा, इसकी प्रोसेस। और ब्याज दर जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी समझायी जाएगी।
  • अब अधिकारी से SBI Stree Shakti Yojana आवेदन फॉर्म लें, और उसमे पूछी गयी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • जो भी आवश्यक दस्तावेज हैं, उनकी फोटोकॉपी को उस फॉर्म के साथ अटैच करें, और उस अधिकारी के पास वापस जमा करें।
  • बैंक के अधिकारी द्वारा इसकी जांच होगी, और सभी जानकारी सही होने पर कुछ ही दिनों में लोन की राशि आपके बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।

SBI Stree Shakti Yojana के लाभ

  • इस योजना से बिना किसी परेशानी के महिलाओं को 25 लाख का लोन मिलेगा।
  • लोन पर लगने वाला ब्याज दर अन्य लोन के मुकाबले कम होगा।
  • बिना किसी गारंटी के महिलाएं 5 लाख तक का लोन प्राप्र्त कर सकती हैं।
  • ये योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने में सहयाता प्रदान करती है।

ये पढ़े: राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना NATS 2.0 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

निष्कर्ष

हमारे द्वारा बताई गयी SBI स्त्री शक्ति योजना की आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करें, और बैंक जाने से पहले सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की जांच करें। महिलाओं की उन्नति के हक़ में की गयी भारत सरकार द्वारा ये पहल महिलाओं को एक नयी राह दिखाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageLakhpati Didi Yojana 2024 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, डॉक्यूमेंट्स

यदि आप एक महिला है, और आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए खुद का कुछ कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो Lakhpati Didi Yojana 2024 के माध्यम से कर सकती हैं। इस योजना के अंतर्गत भारत की महिलाओं को 5 लाख तक का लोन प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ …

ImageSilai Machine Yojana: कैसे मिलेंगे सिलाई मशीन खरीदने के लिए सरकार से 15,000 रुपए

भारत सरकार द्वारा देश के गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह देश की वो औरतें, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, या जिनके घर में आय के साधन नहीं हैं, उनके लिए है पीएम सिलाई मशीन योजना। ये योजना सरकार द्वारा …

ImageGuruji Student Credit Card Yojana 2024: विद्यार्थियों को मिलेगा 15 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन

यदि आप एक विद्यार्थी हैं, और अपनी पढाई पूरी करने के लिए आपको लोन की आवश्यकता हैं, तो झारखंड सरकार Guruji Student Credit Card Yojana 2024 के माध्यम से आपको बहुत ही कम ब्याज दर पर 15 लाख रुपयों तक का लोन दे रही है। इस लोन से आप आसानी से अपनी पढाई पूरी कर …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

Discuss

Be the first to leave a comment.