Samsung जल्दी ही अपना नया फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold6 लॉन्च करने वाला है। कंपनी के लिए ये एक ख़ास फ़ोन है, जिसे हर साल और बेहतर बनाने की कोशिश की गयी है और ये सफल भी हुई है। इस बार भी अगर ऐसा ही कुछ होता है, तो शायद इस बार भी कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन के मामले में सबसे ऊपर नज़र आएगी।
इस बार इसमें सबसे ख़ास होगा Galaxy AI और इसके साथ आने वाला ये पहला फोल्डेबल फ़ोन है। इस भारीभरकम कीमत के साथ आने वाले फ़ोन में ग्राहकों को इस बार कुछ ख़ास GenAI फ़ीचर मिल सकते हैं। लेकिन क्या होगी ये भारी-भरकम कीमत ? इसी के बारे में आपसे कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर करने वाले हैं। Smartprix ने अपने कुछ ख़ास सूत्रों से Samsung Galaxy Z Fold6 की यू.एस. की कीमत का पता लगाया है और इस बार ये फोल्डेबल सबसे महंगा होने वाला है।
Samsung Galaxy Z Fold6 की कीमतें लीक

पिछेल साल Galaxy Z Fold6 तीन स्टोरेज वैरिएंट: 256GB, 512GB, और 1TB में आया था। इस बार कुछ ऐसा ही है, लेकिन कीमतें बढ़ा दी गयी हैं। हमें जो पता लगा है, उसके अनुसार नया Galaxy Z Fold6 इस बार यू.एस. में इन कीमतों पर उपलब्ध होगा –
- Galaxy Z Fold6 (256GB): $1899.99
- Galaxy Z Fold6 (512GB): $2019.99
- Galaxy Z Fold6 (1TB): $2259.99
- ये फोल्डेबल तीन रंगों में आएगा – नीला (Navy), ग्रे (Silver Shadow) और गुलाबी (Pink)
- फ़ोन का वज़न 239 ग्राम होगा, और इसके साथ ये अपने प्रीडिसेस्सर जो कि 253 ग्राम का है, से थोड़ा हल्का होगा।
- Galaxy Z Fold6 में 7.6-इंच की मुख्य डिस्प्ले होगी।
इस बार इन सभी वैरिएंट पर $100 कीमत बढ़ी है। ज़ाहिर है कि इन बढ़ी हुई कीमतों का असर विश्व के अन्य बाज़ारों में भी नज़र आएगा, ख़ासतौर से जहां इस फ़ोन की ज़्यादा मांग है, जैसे कि भारत।
लेकिन ये बात उतनी निराशाजनक भी नहीं है, क्योंकि इन कीमतों पर आपको कंपनी के इंट्रोडक्टरी ऑफरों का लाभ मिलेगा। कंपनी प्री-आर्डर कारण वाले ग्राहकों को फ्री स्टोरेज अपग्रेड और कुछ डिस्काउंट के साथ कुछ एक्सेसरी भी दे सकती है। इन प्री-बुकिंग और ऑफरों की जानकारी भी आने वाले दिनों में सामने आ जाएगी। हम ये जानकारी यहां Onleaks के माध्यम से शेयर कर रहे हैं।
भारत में क्या होगी Samsung Galaxy Z Fold6 की कीमत ?

जुलाई 2023, में Samsung ने Galaxy Z Fold5 (रिव्यु) को लॉन्च किया था, जिसके बेस वैरिएंट की यू.एस. की कीमत $1,800 थी। अब अगर हम प्रति डॉलर की कीमत 82 रुपए मानें, तो ये भारतीय करेंसी के अनुसार 1,47,600 रुपए होते हैं और कम्पनी के इसे पांच प्रतिशत और बढ़ाकर 1,54,999 रुपए में लॉन्च किया।
इसके अनुसार Galaxy Z Fold6 के बेस मॉडल की कीमत $1900 सामने आयी है, जो आज की डॉलर के भारतीय मूल्य के हिसाब से 1,58,777.30 रुपए बनती है। अब इस पर 5 प्रतिशर बढ़ाकर कंपनी इसे लॉन्च करेगी, तो इस बार ये लगभग 1,66,715.85 बनता है और कंपनी इसे राउंड ऑफ करके 1,69,999 रुपए की कीमत के आस-पास लेकर आ सकती है।
You can follow Smartprix on Twitter, Facebook, Instagram, and Google News. Visit smartprix.com for the latest tech and auto news, reviews, and guides.































