Home न्यूज़ Samsung Galaxy Note 20 सीरीज की प्री-बुकिंग हुई शुरू, जाने इंडियन प्राइस...

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज की प्री-बुकिंग हुई शुरू, जाने इंडियन प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन

0

Samsung ने हाल ही में अपने लेटेस्ट नोट सीरीज स्मार्टफोनों को ग्लोबली लांच किया था। Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra को लांच करते समय कंपनी ने इसकी इंडियन प्राइस से जुडी कोई जानकरी शेयर नहीं की थी। पर आज कंपनी ने दोनों ही फ़ोनों

को प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया है तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के लांच ऑफर और इंडियन प्राइस पर:

Samsung Galaxy Note 20 एंड Galaxy Note 20 Ultra 5G की कीमत

Galaxy Note 20 को इंडिया में 256GB स्टोरेज के साथ 77,999 रुपए की कीमत में पेश किया है। टॉप मॉडल यानि Galaxy Note 20 Ultra 5G को 1,04,999 रुपए की कीमत में लांच किया है।

डिवाइसों को आप Samsung.com से प्री बुक कर सकते है, साथ ही ऑफलाइन स्टोर पर भी यह प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ लांच ऑफर भी पेश किया है जो निम्न है:

  • Galaxy Note 20 की प्रीबुकिंग पर आपको 6,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा जबकि Note 20 Ultra 5G को बुक करने पर 9,000 रुपए का कैशबैक प्राप्त होगा।
  • यहाँ पर अपग्रेड ऑफर भी दिया है यानि की मौजूदा सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर पुरानी डिवाइस को एक्सचेंज करने के साथ 5,000 की एक्स्ट्रा एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त कर सकते है।
  • सैमसंग ने Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra 5G को खरीदने वालो के लिए क्रमश: 7000 रुपए और 10000 रुपए के गिफ्ट ऑफर को भी पेश किया है। इस गिफ्ट ऑफर को आप Galaxy Buds++, Galaxy Buds Live, Galaxy Watch और Galaxy Tabs को खरीदने में कर सकते है।

Samsung Galaxy Note 20, Note 20 Ultra के फीचर

इस साल के लेटेस्ट Note 20 और 20 Ultra में आपको सामने की तरफ 6.7 इंच की फ्लैट स्क्रीन और Note 20 Ultra में 6.9-इंच की कर्वे स्क्रीन दी गयी है। अल्ट्रा मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट, QHD+ रेज़ोलुशन, sAMOLED डिस्प्ले के अलावा गोरिल्ला ग्लास Victus प्रोटेक्शन जैसे लेटेस्ट फीचरों के साथ 108MP प्राइमरी कैमरा, 50x पेरिस्कोप ज़ूम का सपोर्ट भी मिलता है।

दोनों ही स्मार्टफोन मार्किट में स्नैपड्रैगन 865+ / Exynos 990 चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी के साथ जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों ही फ़ोनों को आप Mysitc Bronze, Mystic Green और Mysitc Black कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version