Home न्यू लांच Samsung ने लॉन्च किये Galaxy M33, M23, Galaxy A23 और A13;...

Samsung ने लॉन्च किये Galaxy M33, M23, Galaxy A23 और A13; जानें स्पेसिफिकेशन

0

Samsung ने अपनी किफ़ायती स्मार्टफोन Galaxy A और Galaxy M सीरीज़ में नए स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं। ये चार स्मार्टफोन यूरोप में पेश किये हैं, जिनमें Galaxy M33, Galaxy M23, Galaxy A13, और Galaxy A23 शामिल हैं। इन स्मार्टफोनों में से M23 के अलावा, बाकी तीनों स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने की पूरी सम्भावना है।

Samsung Galaxy A13 और A23 नीले, पीच, सफ़ेद और काले रंगों में उपलब्ध होंगे। Samsung Galaxy M33 में हरे, नीले, भूरे रंग के वैरिएंट आएंगे और Galaxy M23 में हरे और नीले रंग के मॉडल उपलब्ध होंगे।

ये पढ़ें: Realme GT 2 Pro, Snapdragon 8 Gen 1 के साथ इसी महीने होगा भारत में लॉन्च; क्या होनी चाहिए कीमत ?

हालांकि कंपनी ने इन स्मार्टफोनों की कीमतों की घोषणा नहीं की है। लेकिन आसार हैं कि Galaxy M32 के सक्सेसर M33 की कीमत लगभग 17,000 के आसपास होगी। वहीँ इनमें सबसे सस्ते स्मार्टफोन Galaxy A13 की कीमत, इसके प्रेडेसर को देखते हुए, लगभग 15,000 के आस-पास होनी चाहिए।

फिलहाल कंपनी ने इनके भारत में लॉन्च होने को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

Samsung Galaxy M33 और Galaxy M23 स्पेसिफिकेशन

The Samsung Galaxy M33 और M23 में 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, वॉटरड्रॉप नौच मौजूद है। इनमें आपको ओक्टा कोर प्रोसेसर मिलेंगे। Galaxy M33 में 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गयी है। दूसरी तरफ, Galaxy M23 में 4GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मौजूद है। इन दोनों में आप माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ 1TB तक स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, दोनों स्मार्टफोनों में Android 12 आधारित One UI 4.1 स्किन दी गयी है। अच्छी बात ये है, कि Samsung के इन दोनों किफ़ायती स्मार्टफोनों में 5G सपोर्ट भी मौजूद है।

अब आते हैं कैमरा पर, Galaxy M33 50MP मुख्या कैमरा, के साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2MP का मैक्रो सेंसर, और 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है।

ये पढ़ें: Vivo T1 5G रिव्यु: क्या 16,000 के बजट में ये एक बेहतर परफ़ॉर्मर है ?

दूसरी तरफ, GalaxyM23 में 50MP+8MP+2MP के ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोनों में सेल्फी के लिए फ्रंट पर 8MP का कैमरा मौजूद है। इनमें M23 में 5000mAh की बैटरी है, और M33 में 6000mAh की बैटरी दी गयी है।

Samsung Galaxy A23 और Galaxy A13 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A23 और A13 में भी 6.6 इंच की फुल एचडी+ TFT डिस्प्ले है। ये दोनों स्मार्टफोन भी ओक्टा कोर चिपसेट पर चलते हैं, हालांकि चिपसेट का नाम अभी नहीं पता है। इनमें भी M-सीरीज़ के स्मार्टफोनों की तरह, Android 12 आधारित One UI 4.1 स्किन दी गयी है। लेकिन एक बड़ा अंतर ये है कि A-सीरीज़ के ये स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ ही आएंगे।

ये पढ़ें: मार्च 2022 में लॉन्च हो रहे हैं ये सभी स्मार्टफोन, जिनका था सबको इंतज़ार

कैमरा की बात करें तो, इन दोनों स्मार्टफोनों में 50MP का मुख्य रियर कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। सामने की तरफ दोनों में 8MP का कैमरा आएगा।

इनमें Galaxy A23 में 4GB/ 6GB/ 8GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज वैरिएंट उपलब्ध होंगे। वहीँ Galaxy A13 में 3GB+32GB, 4GB+64GB और 6GB+128GB के स्टोरेज वैरिएंट लॉन्च किये गए हैं।

इन दोनों स्मार्टफोनों में 5000mAh की बैटरी 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। हालांकि आज के समय में 15W चार्जिंग काफी कम लगती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version