Samsung Galaxy F62 होगा 15 फरवरी को Exynos 9825 के साथ लांच, फ्लिप्कार्ट से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung इंडिया में अपने लेटेस्ट F- सीरीज स्मार्टफोन F62 को लांच करने के लिए पूरी तरफ तैयार है। Galaxy F62 15 फरवरी को लांच किया जायेगा। फ्लिप्कार्ट पर सामने आये टीज़र के हिसाब से यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन साबित होने वाला है। अपकमिंग सैमसंग डिवाइस इंडिया में पिछले साल पेश किये Galaxy F41 के बाद इस सीरीज की दूसरी डिवाइस होगी।

Samsung Galaxy F62 के फीचर और खासियत

फ्लिप्कार्ट टीज़र के अनुसार Galaxy F62 में आपको पीछे की तरफ क्वैड कैमरा सेटअप स्क्वायर शेप में दिया जाने वाला है।

पोस्टर में अभी सेंसर की जानकारी साफ़ तौर पर नहीं दिखाए गये है लकिन हम उम्मीद करते है की यहाँ पर 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। सामने की तरफ पंच होल डिस्प्ले के तहत सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। Galaxy F62 में आपको sAMOLED डिस्प्ले भी देखने को मिल सकती है।

कुछ दिनों पहले सामने आई जानकारी के अनुसार Galaxy F62 में 7nm पर आधारित Exynos 9825 चिपसेट इस्तेमाल की जाएगी। Samsung के दावे के अनुसार फोन 452000+ स्कोर Antutu 8 पर, गीकबेंच पर 2400 स्कोर तथा GFXbench 5 पर 68 स्कोर प्राप्त करता है। Galaxy F62 में 6GB रैम और एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जायेगा।

कुछ अफवाहों की माने तो कंपनी अपनी F62 डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। साथ ही चार्जिंग के लिए फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी उपलब्ध हो सकता है। F62 में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जायेगा।

Samsung Galaxy F62 की आपेक्षित कीमत

सैमसंग के Galaxy F62 फोन को मार्किट में 25,000 रुपए के आसपास की कीमत पर लांच किया जा सकता है। मुख्य रूप से Galaxy F62 को Realme X7 Pro 5G, OnePlus Nord और Xiaomi Mi 10i से टक्कर मिलेगी जो देखने लायक होगी। डिवाइस को ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

Related Articles

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

ImageSamsung Galaxy F62 हुआ 7,000mAh की बड़ी बैटरी और sAMOLED+ डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung ने आज इंडिया में अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy F62 को लांच कर दिया जो इंडियन मार्किट में F सीरीज का दूसरा फोन है। फोन में आपको 7,000mAh की बड़ी बैटरी, Exynos 9825 चिपसेट, 64 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर के अलावा sAMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर: Samsung …

ImageSamsung Galaxy F62 रिव्यु

Samsung ने इंडिया में 23,999 रुपए की कीमत ने Galaxy F62 को काफी अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ पेश कर दिया है। कंपनी की F-सीरीज और M-सीरीज मार्किट में एक जैसे की प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन कॉम्बिनेशन के साथ उतारी गयी है लेकिन फिर भी दोनों ही सीरीजों में आपको एक अलग एक्सपीरियंस मिलता है। Samsung Galaxy …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.