Samsung 20,000 से कम कीमत वाले फ़ोन्स में 6 साल तक के OS अपडेट्स ऑफर कर रही है, Samsung Galaxy A16 5G भी है शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Samsung ने अपना Samsung Galaxy F05 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, और अब कंपनी Samsung Galaxy A16 5G फ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। हाल ही में फ़ोन की ऑफिसियल इमेज लीक हुई थी और अब Samsung Galaxy A16 5G प्रोमो मटेरियल सामने आये हैं। फ़ोन की खास बात यह है, कि कंपनी 20,000 से कम कीमत पर 6 साल तक के OS अपडेट्स दे रही है। इससे समझ आता है, कि अब कंपनी का फोकस ज्यादा लम्बे समय तक के OS अपडेट्स प्रदान करने पर है। आगे इस फ़ोन के बारे में और भी विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 Plus बैटरी और चिपसेट की जानकारी हुई लीक

Samsung Galaxy A16 5G में मिलेंगे 6 साल के OS अपडेट्स

हाल ही में फ़ोन की कुछ जानकारी सामने आयी हैं, जिसके अनुसार कंपनी ने वादा किया है, कि कंपनी अपने आगामी Galaxy A16 5G स्मार्टफोन में 6 साल तक के OS अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स देगी। हालाँकि फ़ोन की कीमत की जानकारी सामने नहीं आयी है, पर इसे 20,000 से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। इस कीमत पर 6 साल तक के OS अपडेट्स देना प्रशंसनीय है, जबकि Galaxy A15 को कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट्स के साथ पेश किया था।

Samsung Galaxy A16 5G OS Updates
Credit: TechkOutlook

लीक हुई इमेज के अनुसार फ़ोन को लाइट ग्रीन, ब्लू ब्लैक, और गोल्ड इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर वर्टिकल प्लेसमेंट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, और फ्रंट में वॉटर ड्राप नौच डिस्प्ले मिल सकता है।

Samsung Galaxy A16 5G फीचर्स

लीक्स के अनुसार फ़ोन में 6.7 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 90 Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Exynos 1330 SoC या Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें 8 GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A16 5G features
Credit: TechkOutlook

फ़ोन IP54 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है। इसका साइज 164.4 x 77.9 x 7.9 mm और वजन लगभग 200g तक हो सकता है। फ़ोन में 5000 mAh बैटरी मिल सकती है, हालाँकि चार्जिंग स्पीड की जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

ये पढ़े: HMD Skyline ने 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

ImageGalaxy A16 5G Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर; जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung अपने नए फ़ोन Samsung Galaxy A16 5G पर काम कर रहा है, हाल ही में इस फ़ोन को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी इस फ़ोन को Samsung Galaxy A15 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश कर सकती है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। आगे Galaxy A16 5G Geekbench …

ImageWi-Fi Alliance की वेबसाइट पर दिखें Samsung Galaxy F05 और M05; जल्द हो सकते हैं लॉन्च

हाल ही में Samsung ने अपने दो फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च किये हैं, और अब कंपनी अपनी 05 सीरीज में दो नए फ़ोन पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में Galaxy F05 और M05 को Wi-Fi Alliance की वेबसाइट पर देखा गया है, खबरों के अनुसार दोनों फ़ोन इस साल के आखिर तक लॉन्च …

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Discuss

Be the first to leave a comment.