Home Uncategorized Redmi Note 5 Pro Snapdragon 636 के साथ 14 फरवरी को होगा...

Redmi Note 5 Pro Snapdragon 636 के साथ 14 फरवरी को होगा लॉच: स्पेसिफिकेशन आये सामने

0

हमने सबसे पहले बताया था की रेडमी नोट 5 आगामी फरवरी 14 को भारत में लॉन्च किया जायेगा और अब हमारे पास आपके लिए एक और रोचक जानकारी है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, शाओमी रेडमी नोट 5और मी टीवी 4 के साथ-साथ रेडमी नोट 5 प्रो भी लांच करेगा। इतना ही नहीं एक ट्विटर यूजर ने इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन शीट को ट्वीट भी किया है।(Read in English)

यह लीक शायद शाओमी के प्रतिबंधित मटेरियल से लिया गया है जो काफी सच लगता है। इसलिए यहाँ रेडमी नोट 5 प्रो पूरी तरह लांच होने के लिए तैयार है।

Redmi Note 5 Pro की विशेषताएँ

लीक-स्पेसिफिकेशन शीट के अनुसार, रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99 इंच की FHD+ 18:9 रेश्यो वाली डिस्प्ले दी जाएगी। यह 2.5डी ग्लास, गोल किनारो,और ऑन-स्क्रीन बटन्स के साथ आएगा।

इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी चिपसेट होगी।  नोट 5प्रो को क्वालकॉम के लेटेस्ट मिड-रेंज मोबाइल प्रोसेस्सर स्नैपड्रगन 636 द्वारा संचालित किया जायेगा। जो 1.8GHz के 8 कस्टम Kryo 260 कोर के साथ आएगा। यह चिपसेट पॉवरफुल होने साथ-साथ पावर-एफ्फिसिएंट भी है। यह डिवाइस आपको 3 रैम विकल्प 3Gb/4GB/6GB और 2 स्टोरेज विकल्प 32GB/64GB के साथ प्राप्त होगा।

डिवाइस में सिम स्लॉट हाइब्रिड है, इसलिए अधिकतम स्टोरेज विकल्प के लिए जाना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़े:Xiaomi Mi TV 4 सेट 14 फरवरी को होंगे Redmi Note 5 के साथ भारत में लांच

फोटोग्राफी के लिए, रेडमी नोट 5 प्रो में क्रमशः  f/2.2 और f/2.0 एपर्चर के साथ पीछे की तरफ 12MP+5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।(अतिरिक्त दिया गया सेंसर डेप्थ मोड में सहायक होगा।) सेल्फी के शौकीनो के लिए सामने की तरफ 20-मेगापिक्सेल सोनी आईएमएक्स 376 सेंसर दिया गया है जो LED फ़्लैश के साथ  आता है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में  एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को एमआईयूआई 9 द्वारा संचालित किया जाएगा जो लॉन्च के समय एंड्रॉइड नोगाट पर आधारित होगा। यह 4000 एमएएच बैटरी, 5V/2A चार्जर के साथ आएगा। हैंडसेट 8.05 मिमी मोटा है जिसका वजन 181 ग्राम है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro का विवरण

  • 5.99-इंच (20160x 1080 पिक्सेल्स) FHD+ IPS डिस्प्ले
  • 1.8GHz ओक्टा- कोर स्नैपड्रगन 636, Adreno 506 GPU के साथ
  • 3GB/4GB/6GB रैम, 32/64GB इंटरनल स्टोरेज, माइक्रो-sd कार्ड द्वारा मेमोरी 256GB तक बड़ा सकते है।
  • Android 7.1 (Nougat) के साथ MIUI 9
  • ड्यूल- सिम (हाइब्रिड सिम स्लॉट)
  • 12MP + 5MP ड्यूल रियर कैमरा LED Flash के साथ ,1.25μm and 1.12μm, f/2.2 & f/2.0 अपर्चर
  • 20MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा Sony IMX 376 के साथ
  • माप : 158.6 x 75.4 x 8.05mm; वजन: 181g
  • 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n (2.4/5GHz), ब्लूटूथ 4.2, GPS
  • 4000mAh (typical) / 3900mAh (minimum) बैटरी

Top 10 Smartphones Expected to Launch in February 2018

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version