Home न्यूज़ Redmi Note 12 और Redmi 12C भारत में लॉन्च; कीमतें 8,499 रूपए...

Redmi Note 12 और Redmi 12C भारत में लॉन्च; कीमतें 8,499 रूपए से शुरू

0

Xiaomi Fan Festival में आज कंपनी ने भारत में दो नए बजट स्मार्टफोन पेश किये हैं। इनमें एक फ़ोन Redmi Note 12 4G है, जिसकी चर्चा काफी समय से चल रही है, और दूसरा Redmi 12C है। इनमें Redmi Note 12 एक किफ़ायती (15,000 से 20,000 रूपए के बीच) फ़ोन है, वहीँ Redmi 12C एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 10,000 से भी नीचे है। आइये आपकी जेब में आसानी से फिट होने वाले इन स्मार्टफोनों के बारे में और जानते हैं।

Redmi Note 12 और Redmi 12C की कीमतें और उपलब्धता

Redmi Note 12 तीन स्टोरेज वैरिएंट में आया है। फ़ोन को आप काले ( Lunar black), नीले (frosted ice blue) और सुनहरे (sunrise gold) रंगों में खरीद सकते हैं। ये फ़ोन 6 अप्रैल से ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर उपलब्ध होगा।

  • 6GB + 64GB – 14,999 रूपए। (अभी बैंक ऑफर के चलते ये कीमत 13,999 रूपए है )
  • 6GB + 128GB – 16,999 रूपए (बैंक ऑफर के साथ अभी 15,999 रूपए है)।

Redmi 12C भी दो स्टोरेज विकल्पों में आएगा। इसे आप बैंगनी, हरे, नीले और काले रंगों में खरीद सकते हैं। इसकी सेल भी 6 अप्रैल से Flipkart, Amazon, Mi.com और ऑफलाइन स्टोरों पर शुरू होगी।

  • 4GB + 64GB – 8499 रूपए
  • 6GB + 128GB – 10,499 रूपए

Redmi Note 12 4G स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 12 4G Snapdragon 685 के साथ लॉन्च हुआ है। ये चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इसमें आपको Android 13 के साथ MIUI 14 स्किन मिलती है। इसके अलावा फ़ोन में 6.67-इंच की सुपर AMOLED 120Hz डिस्प्ले, 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलेगी। डिस्प्ले में ऊपर बीच में पंच-होल कटआउट है, जसिमें 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। इसमें बैटरी भी 5000mAh की है, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी और ये चार्जर भी आपको बॉक्स में दिया जायेगा।

Redmi Note 12C स्पेसिफिकेशन

Redmi 12C MediaTek Helio G85 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसके साथ इसमें 6GB तक करें और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें आपको सॉफ्टवेयर पुराना दिया है, ये MIUI 13 के साथ उपलब्ध होगा। इसमें 6.71-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट नहीं है और यहां 5MP का सेल्फी सेंसर भी नौच में फिट किया गया है।

Redmi 12C में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और एक अन्य सेंसर मौजूद है। इसमें रियर पैनल पर आपको एक स्ट्राइप डिज़ाइन या पैटर्न मिलता है, साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी रियर पैनल पर ही मौजूद हैं। इसमें भी 5000mAh की बैटरी मिलेगी, लेकिन यहां अडैप्टर केवल 10W का साथ आएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version