Xiaomi ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन Redmi 14C 5G लॉन्च कर दिया है, जो बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और स्मूथ परफॉरमेंस के साथ आता है। इस फोन को खासकर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें कम कीमत में एक पावरफुल डिवाइस चाहिए।

इसके 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा और 6000mAh की दमदार बैटरी इसे अपने सेगमेंट में एक मज़बूत विकल्प बनाते हैं। साथ ही, इस बार Xiaomi ने Android 15 + HyperOS 2 का ताज़ा सॉफ्टवेयर कॉम्बो भी दिया है, जो यूज़र्स को काफी स्मूद अनुभव प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें: Samsung TriFold की कीमत सुनकर उड़ गए होश, क्या ये भारत में आएगा?
कीमत और उपलब्धता
Redmi 14C 5G तीन RAM वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है:
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 4GB + 128GB | ₹12,499 |
| 6GB + 128GB | ₹13,999 |
| 8GB + 128GB | ₹15,499 |
इसमें तीन बैंगनी (Dusk Purple), नीला (Moonlight Blue) और काले (Midnight Black) रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं। सेल 11 दिसंबर से Amazon.in, Mi.com और Xiaomi Retail Stores पर शुरू होगी।

Redmi 14C 5G स्पेसिफिकेशन
Redmi 14C 5G में 6.9-इंच का HD+ 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 4GB/6GB/8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी शामिल है।
इसके कैमरा सेटअप में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, साइड फिंगरप्रिंट, IP64 रेटिंग, 5G सपोर्ट, 3.5mm जैक और FM Radio भी मिलता है।
ये भी पढ़ें: realme C85 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और नए फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा
- 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले (1600×720), 120Hz रिफ्रेश रेट, 810 निट्स HBM ब्राइटनेस
- MediaTek Dimensity 6300 (6nm) चिपसेट, Mali-G57 MC2 GPU
- 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X रैम
- 128GB UFS 2.2 स्टोरेज, माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट (1TB तक)
- Android 15 + HyperOS 2
- 50MP प्राइमरी (f/1.8), सेकेंडरी रियर सेंसर
- 8MP फ्रंट कैमरा (f/2.0)
- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल सिम, 5G SA/NSA सपोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, GPS + GLONASS, USB Type-C पोर्ट
- 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग
- IP64 रेटिंग
- माप: 171.56×79.49×7.99mm, वज़न: 211 ग्राम
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































