Realme GT 8 Pro का जादू – पहली बार दिखेगा ऐसा कैमरा डिज़ाइन, जिसने सबको चौंकाया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT 8 Pro की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ये फोन एक फ्लैगशिप फोन होगा, जिसकी घोषणा कंपनी कर चुकी है। इस फोन का सबसे तगड़ा फीचर होगा – Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट। लेकिन इसके अलावा इसमें और भी एक अनोखा फीचर है, जिसने सबको चौंका दिया है। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन का इंतज़ार कर रहे हैं जो सिर्फ स्पेक्स से नहीं बल्कि अपने डिज़ाइन से भी सबको हैरान कर दे, तो Realme GT 8 series आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।

Realme ने कन्फर्म किया है कि Realme GT 8 Pro एक बिल्कुल नया swappable camera module design लेकर आएगा, जिसे यूज़र अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकेंगे। इसमें तीन डिज़ाइन ऑप्शन होंगे, जिनमें सर्कुलर, रेक्टैंगुलर और रोबोट-इंस्पायर्ड डिज़ाइन शामिल हैं।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite Gen 5 phones: आने वाले फ्लैगशिप फोनों की पूरी लिस्ट

Realme GT 8 Pro स्पेसिफिकेशन

Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset और R1 graphics chip मिलेंगे। इनके साथ ये फोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक शानदार विकल्प होगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन का सॉरी AnTuTu पर 4 मिलियन से ऊपर है। इसमें 2K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, और अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। बैटरी की बात करें तो, इसमें 7,000mAh की बैटरी आपको 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।

सबसे ख़ास फीचर होगा इसका कैमरा, जिसको लेकर कंपनी भी कह रही है कि ऐसा कैमरा आपने पहले नहीं देखा होगा। सबसे पहले तो आप इसे स्वैप कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 200MP 3x पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलेगा।

Realme GT 8 (Vanilla Model)

वहीं, स्टैंडर्ड Realme GT 8 भी Geekbench पर नज़र आया है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट, Android 16 और 16GB RAM मिलने की उम्मीद है। Geekbench पर इसका सिंगल कोर स्कोर 2,825 पॉइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 8,840 पॉइंट्स होगा।

लॉन्च की बात करें तो, Realme GT 8 और GT 8 Pro चीन में अक्टूबर में लॉन्च होंगे, जबकि भारत में इन्हें नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत को लेकर उम्मीद है कि ये लगभग ₹59,999 के आसपास हीआएगा, जैसा पिछले साल GT 7 Pro था।

ये पढ़ें: क्या Xiaomi 17 होगा भारत का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 फोन?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageRealme GT 8 Pro Camera Samples:200MP टेलीफोटो लेंस ने सबको चौंकाया!

Realme ने जब realme GT 8 Pro के डिज़ाइन की पहली झलक दिखाई थी, तभी से यूज़र्स में इस फोन के लिए एक्साइटमेंट थी। लेकिन अब वक्त है उस चीज़ पर फोकस करने का, जो इस साल वाकई मायने रखती है, जो है कैमरा। कंपनी का ये अपकमिंग फ्लैगशिप realme की तरफ से अब तक …

ImageRealme GT 8 Pro Hindi Review: स्वैप होने वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ क्या ₹73,000 में ये सबसे पावरफुल फ्लैगशिप है? जानें सच

realme GT 8 Pro इस्तेमाल करते ही यह महसूस होता है कि realme इस बार एक अलग दिशा में आगे बढ़ी है। यह फोन GT 7 Pro की कॉपी नहीं है, बल्कि ज़्यादा फोकस्ड, ज़्यादा बेहतर और कई मामलों में ज़्यादा ambitious लगता है। कंपनी ने अपने गेमिंग वाली पहचान को इस बार कैमरा, डिज़ाइन …

ImageRealme का ऐसा फोन जो DSLR को दे चुनौती, 200MP कैमरे ने सबको किया आकर्षित

Realme अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोनों के साथ टेक की दुनिया में एक बार फिर धमाका करने वाला है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Realme GT 8 Series चीन में 21 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इस सीरीज़ में Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro शामिल होंगे। इस बार सबसे खास बात होगी, इनमें नयी …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products