Home न्यूज़ इस दिन OTT पर आएगी शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म PATHAAN

इस दिन OTT पर आएगी शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म PATHAAN

0

शाहरुख खान ने 4 साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की,ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर आतिशबाजी की लगभग गारंटी थी और वाकई उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया क्योंकि उनकी नवीनतम रिलीज PATHAAN ने तकनीकी रूप से सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। भारतीय फिल्म मेकर YRF स्टूडियोज की फिल्म Pathaan 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी और अभी भी पूरे भारत के सिनेमाघरों में चल रही है, हाल ही में इसने सिनेमा हॉल में 50 शानदार दिन पूरे किए हैं।

अब, जबकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, yrf ने मार्च में ही ओटीटी पर फिल्म को स्ट्रीम करने का फैसला किया है, जिससे दर्शकों को अपने घर में आराम से फिल्म का आनंद लेने का मौका मिल सके। आइए पठान की ओटीटी स्ट्रीमिंग के बारे में सभी विवरणों पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़े :- Netflix ने की Delhi Crime, Kota Factory सहित अन्य 5 शोज़ के सीज़न 3 की घोषणा

PATHAAN OTT स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें

रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि पठान बुधवार, 22 मार्च को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। हालाँकि, Amazon ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शाहरुख खान का एक टीज़र प्रकाशित हुआ है, जो जल्द ही Pathaan की OTT स्ट्रीमिंग की ओर इशारा करता है। यहां देखें अमेजन प्राइम इंडिया के ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट-

Pathaan बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पठान अब तक की सबसे सफल हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने बुधवार को रिलीज के 50 दिन पूरे किए और अभी भी भारत, यूएई, कनाडा, मिस्र, यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य सिनेमाघरों में चल रही है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने भारत में अब तक 540 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि वैश्विक कमाई 1000+ करोड़ रुपये है। वैश्विक स्तर पर यह दंगल से ठीक पीछे है, जिसने 2000 करोड़ की कमाई की थी।

Pathaan कास्ट

पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और सलमान खान का एक विशेष कैमियो हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा के यश राज स्टूडियो द्वारा निर्मित है। फिल्म का संगीत विशाल और शेखर ने तैयार किया है।

Pathaan स्टोरी प्लॉट

पठान नाम का एक भारतीय जासूस, एक ऐसे आतंकवादी सामना करता है,जो कभी भारतीय सैनिक हुआ करता था। परन्तु अब वह भारत को नुक्सान पहुँचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। पठान अपनी जान को जोख़िम में डाल अपनी मातृभूमि की रक्षा करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- Flipkart पर आज से शुरू हुई Oppo Find N2 Flip की सेल, जानिए कीमत और बैंक ऑफर्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version