Param Sundari OTT Release: थिएटर में फिल्म को मिले शानदार रिव्यु, मेकर्स ने किया OTT Release का खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म Param Sundari 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गयी है। फिल्म की घोषणा से लेकर इसके अच्छे गानों तक, सोशल मीडिया पर इसका ज़बरदस्त क्रेज़ देखने को मिला। खास बात ये है कि इस फिल्म में सिद्धार्थ और जान्हवी की जोड़ी बड़े पर्दे पर पहली बार देखने को मिलेगी। साथ ही एक और बात जो लोगों का ध्यान खींच रही है, वो ये है कि मेकर्स ने Param Sundari OTT release की घोषणा कर दी है।

ये पढ़ें: इस वीकेंड धूम मचाने आ रहे हैं ये नए OTT Releases – Netflix, Prime Video, JioHotstar और SonyLIV पर देखें ये टॉप वेब सीरीज़ और फिल्में

कहां देखें Param Sundari Online?

Param Sundari OTT release: फिल्म को थिएटर में 29 अगस्त को रिलीज़ किया गया है। हालांकि पहले इसे 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन उस समय आ रही फिल्मों के कारण दर्शक न बटें, इसीलिए इसका रिलीज़ देर से किया गया। अब थिएटर में प्रशंसा पाने के बाद मेकर्स ने इसके OTT प्लॅटफॉर्म की जानकारी भी देदी है। दर्शक अक्टूबर 2025 में Param Sundari on Prime Video का मज़ा घर बैठे उठा पाएंगे। फिल्म निर्माताओं ने पहले ही ये कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म का digital premiere Prime Video पर होगा। ऐसे में जो लोग पूछ रहे हैं “Where to stream Param Sundari online?”, ये उनके लिए सही जवाब है।

फिल्म की कहानी

केरल की हरी-भरी पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म दो अलग-अलग संस्कृतियों के टकराव और मेल को सुंदरता से दिखाती है। सिद्धार्थ ने दिल्ली के आज़ाद पंछी जैसे व्यक्ति Param Sachdev का रोल निभाया है, जबकि जान्हवी ने केरला की एक नियम से चलने वाली और दृढ़ लड़की Sundari Damodaram Pillai का किरदार निभाया है। उनके अलग-अलग संस्कार और सोच एक दिलचस्प, हंसी-मज़ाक से भरी लेकिन भावुक प्रेम कहानी को जन्म देते हैं।

कुछ ऐसे हैं Param Sundari Movie Review

फैंस के अनुसार ये एक vibrant और मनोरंजक फिल्म है जिसमें कहीं भी बोर करने वाले पल नहीं हैं। पहले हाफ की हल्की-फुल्की कॉमेडी से लेकर सेकेंड हाफ के भावनात्मक और रोमैंटिक टोन तक, कहानी का ट्रांज़िशन स्मूद है। रंगीन विज़ुअल, अच्छा संगीत और अलग अलग संस्कृतियों के फ्लेवर के साथ ये कहानी काफी अलग है। सोशल मीडिया पर दर्शक इसे “perfect weekend watch” बता रहे हैं। नेतिज़न्स ने फिल्म को औसतन 4 स्टार रेटिंग दी है।

ये पढ़ें: 10 साल बाद लौटे बाहुबली – Baahubali: The Epic का टीज़र रिलीज़, फैंस बोले, ऐसा सिनेमैटिक अनुभव पहले कभी नहीं देखा

संगीत और निर्माण

फिल्म का म्यूज़िक Sachin–Jigar ने तैयार किया है और गाने Amitabh Bhattacharya ने लिखे हैं। इस फिल्म के पहले ही रिलीज़ हो चुके रोमैंटिक गानों को लोग पहले से ही पसंद कर रहे हैं। Maddock Films और Dinesh Vijan एक बार फिर दर्शकों के लिए एक ताज़ा रोमैंटिक कॉमेडी लेकर आए हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageKingdom OTT Release: Vijay Deverakonda की फिल्म इस OTT प्लैटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम, जानें कब आएगी

Vijay Deverakonda और Bhagyashri Borse की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘Kingdom’ ने 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके थिएटर पर रिलीज़ होने के साथ ही Kingdom OTT release को लेकर भी चर्चा तेज़ हो गई है। फिल्म को थिएटर में मिले मिक्स्ड रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शक Kingdom OTT streaming डेट का इंतज़ार कर रहे …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.