Panchayat Season 5: क्या सचिव जी छोड़ देंगे फुलेरा? सस्पेंस हुआ और गहरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आपने Panchayat Season 4 देखा है तो आपको याद होगा कि जून 2025 में आए इस शो ने धूम मचा दी थी। Amazon Prime Video पर रिलीज़ हुई इस सीरीज़ ने पहले हफ़्ते में ही 8.8 मिलियन व्यूअरशिप हासिल की और Ormax के हिसाब से ये भारत में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। लेकिन सीज़न 4 के अंत (cliffhanger ending) ने फैन्स को एक दिलचस्प लेकिन अधूरे मोड़ पर छोड़ दिया। इसके बाद अब सभी फैंस की नज़रें Panchayat Season 5 पर हैं।

ये पढ़ें: IMDb पर 9.2 रेटिंग वाली Mahavatar Narsimha अब OTT पर – जानिए कब और कहाँ देख पाएंगे

Panchayat Season 5 रिलीज़ कब होगी?

Panchayat Season 5 Release Date को आधिकारिक तौर पर तो Prime Video और TVF (The Viral Fever) ने जुलाई 2025 में सीज़न 5 का एलान किया, लेकिन निश्चित तारीख नहीं बतायी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू हो सकती है। वहीँ रिलीज़ की बात करें तो, Panchayat Season 5 जुलाई से 2026 में रिलीज़ होगा। मतलब इंतज़ार लंबा है, लेकिन उम्मीदें उससे भी बड़ी।

सीज़न 4 का रिकैप और आगे क्या?

पिछले सीज़न में Manju Devi चुनाव हार गईं और Kranti Devi बनीं नई Pradhan। वहीं Sachiv Ji यानी जितेंद्र कुमार ने CAT exam पास कर लिया। यही पॉइंट सीज़न 5 का सबसे बड़ा ट्विस्ट होगा—क्या सचिव जी अब फुलेरा छोड़ देंगे या Rinki के लिए यहीं टिके रहेंगे?

टीज़र में दिखी लौकी (bottle gourd) as a symbolic element बताती है कि कहानी में और भी कई मज़ेदार सरप्राइज़ छुपे हैं। सवाल ये भी है कि Kranti Devi अपनी पोज़िशन संभाल पाएंगी या नहीं।

कास्ट और टीम वही पुरानी

Panchayat Season 5 cast में लौट रहे हैं आपके फेवरेट किरदार—Jitendra Kumar, Neena Gupta, Raghubir Yadav, Chandan Roy, Faisal Malik और Sanvikaa। शो को Deepak Kumar Mishra और Chandan Kumar बना रहे हैं, और Amazon Prime Video पर ही स्ट्रीम होगा।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: Aryan Khan से लेकर Jolly LLB 3 तक इस हफ्ते में मिलेगा फुलटू एंटरटेनमेंट

मेरा ओपिनियन

सीधी बात—Panchayat की खूबसूरती इसकी simplicity और relatability में है। ये शो न unnecessary ड्रामा दिखाता है, न over-the-top twists। Season 5 से उम्मीद यही है कि ये हमें छोटे गांव की बड़ी कहानियां दिखाता रहेगा। मेरे हिसाब से सचिव जी का फुलेरा में रहना ही शो का असली charm है। अगर वो चले गए, तो Panchayat सिर्फ एक सीरीज़ नहीं, अपना soul भी खो देगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImagePanchayat Season 4: 2 जुलाई को फिर लौटेगी फुलेरा की कहानी

Panchayat Season 4 का इंतज़ार काफी सारे लोगों को है, कि कब एक बार फिर फुलेरा की गलियों से राजनीति की गर्माहट और सचिव जी की खट्टी मीठी बातों के साथ पंचायत का नया डोज़ मिले। जी हां, Panchayat वेब सीरीज़ के चौथे सीज़न की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है। Amazon Prime Video ने …

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

Discuss

Be the first to leave a comment.