Oppo ने हाल ही में इंडिया में अपनी Reno 6 सीरीज को पेश किया था। कंपनी ने अब इसी सीरीज के तहत Reno6 Z को थाईलैंड में आज लांच किया है। सीरीज के तहत आपको Reno6 और Reno6 Pro फोन देखने को मिलते है। दोनों ही डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आते है।
अब कंपनी इसी सीरीज के एक और स्मार्टफोन Reno6 Z को Dimensity 800U, 64MP ट्रिपल कैमरा, एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर और 30W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लांच कर दिया है। फोन में आपको एक्स्ट्रा रैम भी देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:
Oppo Reno6 Z के फीचर
Reno6 Z में सामने की तरफ 6.4-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली AMOLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ मीडियाटेक की Dimensity 800U चिपसेट दी गयी है जिसको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।
Oppo Reno6 Z की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo Reno6 Z |
डिस्प्ले | 6.4-इंच FHD+ रेज़ोलुशन, पंच होल, AMOLED डिस्प्ले |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 11 आधारित Color OS |
प्रोसेसर | Dimensity 800U |
बैटरी | 4300mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
रैम | 8GB |
स्टोरेज | 128GB, 512GB ततक बढ़ा सकते है |
रियर कैमरा | 64MP + 8MP+ 2MP |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
अन्य फीचर | 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VolTE, फिंगरप्रिंट सेंसर, |
कीमत | – |