Oppo A83, Face Unlock और AI Beauty Recognition के साथ हुआ लांच: मूल्य और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपना नया सेल्फी स्पेशल फ़ोन A83 लांच किया है। ओप्पो के F5 की ही तरह A83 भी बेहतर कैमेरा प्रदर्शन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर के साथ आता है जो AI एल्गोरिदम का उपयोग कर सेल्फी और ग्रुप फोटोज की क़्वालिटी को और भी बेहतर बना देता है। (Read In English)

ओप्पो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर विल यांग ने कहा है कि ओप्पो का ध्यान हमेशा में भारतीय उपभोक्ताओं को एक बेहतरीन फोटोग्राफी और सेल्फी लेने का अनुभव देने में रहा है। उन्होंने कहा कि ओप्पो A83 के साथ हम HD+ फुल स्क्रीन डिस्प्ले और AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी जैसी उन्नतम सुविधाओं को एक किफायती सेल्फी कैमरा के साथ लाने का प्रयास किया है।

Also Read: Samsung Galaxy On7 Prime with Samsung Mall Launched

Oppo A83 की खूबियाँ

ओप्पो A83 एक ‘यूएफओ कर्व डिजाइन’ के साथ आता है जो एक 5.7-इंच की HD+(720×1440 पिक्सेल) की 18:9 अनुपात वाली किनारो से किनारो तक की एक फ्लैट डिस्प्ले से युक्त है।

ओप्पो A83 के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए इसमें एक मीडियाटेक MT6763T SoC 2.5GHz का प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ आपको 3GB रैम और 32GB की स्टोरेज की सुविधा मिलती है।  फोन की स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड स्लॉट की सहायता से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Also Read: BlackBerry Motion with 4000mAh Battery Listed On Flipkart

फोटोग्राफी  के लिए, इस ड्यूल सिम ओप्पो A83 में रियर पैनल पर एक LED फ़्लैश और अल्ट्रा-एचडी मोड के साथ 13MP का कैमरा दिया गया है जो 50MP रिजोल्यूशन गुणवत्ता वाली फोटो बना सकता है। सेल्फी लेने के लिए फ्रंट साइड में AI टेक्नोलॉजी से युक्त 8MP कैमरा दिया। AI टेक्नोलॉजी की सुविधा के द्वारा सेल्फी कैमरा आपके चेहरे की आकृति और रंग को ध्यान में रख कर सेल्फी फोटो की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम करता है।

ओप्पो A83 में फिंगरप्रिंट सेंसर का विकल्प नहीं दिया हुआ है लेकिन कंपनी के अनुसार ये चेहरे का उपयोग करके अनलॉक किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की दर्ष्टि से ये फ़ोन  एंड्रॉइड नोगाट पर कंपनी के colorOS 3.2 स्किन के साथ उपलब्ध है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से ,Oppo A83 में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ए /बी/जी/एन, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस दिया गया है। अन्य सुविधाओं में 3180mAh की बैटरी, माइक्रो-यूएसबी, और 3.5mm के हेड फोन्स जैक है।

Oppo A83 का मूल्य एवं उपलब्धता

ओप्पो ने अपने इस मध्यम वर्गीय फ़ोन की कीमत 13990₹ रखी है, जो काफी किफायती है। ये फ़ोन भारत में 20 जनवरी से ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Oppo A83 का विवरण

मॉडल Oppo A83
डिस्प्ले 5.7-इंच HD+ IPS डिस्प्ले
प्रोसेसर 2.5GHz MediaTek MT6763T
रैम 3GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड नोगट colorOS 3.2 के साथ
प्राथमिक कैमरा 13MP एलईडी फ़्लैश के साथ
सेकेंडरी कैमरा 8MP
माप और भार 150.5×73.1×7.7mm:143 ग्राम
बैटरी 3180mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, फेस अनलॉक
कीमत 13,990 रुपए

 

Kindle Oasis 2 (9th Generation) Review: The Best Gets Bigger

 

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageOppo ने लांच किये 4K QLED TV के साथ Oppo Enco X TWS, जाने क्या है ख़ास

Oppo ने अपने स्मार्ट होम एकोसिस्टम के तहत काफी अलग अलग डिवाइसों को लांच किया है। लांच इवेंट में आपको Oppo Enco X True Wireless Noise Cancelling Earphones, Oppo watch RX, Oppo TV S1 और Oppo TV R1 सीरीज को पेश किया है। 5G और AI के डेवलपमेंट के साथ स्मार्ट होम और स्मार्ट डिवाइसों …

ImageOppo A12s हुआ ड्यूल रियर कैमरा और 4,230mAh की बैटरी के साथ हुआ लांच

ओप्पो ने इंडिया में अपनी एक और A-सीरीज डिवाइस A12 को पिछले महीने लांच किया था और आज कंपनी ने एक और A-सीरीज स्मार्टफोन A12s को लांच कर दिया है। कंपनी ने A12s फोन को किफायती कीमत के साथ Helio P35 चिपसेट, 4,230mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचरों के साथ पेश किया है। तो चलिए …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.