Home अफवाहे/लीक्स OnePlus Nord Buds CE Flipkart पर हुआ लिस्ट, OnePlus 10T के साथ...

OnePlus Nord Buds CE Flipkart पर हुआ लिस्ट, OnePlus 10T के साथ इतने रूपए में होगा लॉन्च

OnePlus Nord Buds CE Flipkart पर हुआ लिस्ट हो चुका है। ये Nord सीरीज़ में दूसरे TWS बड्स हैं, जो जल्दी ही OnePlus 10T के साथ लॉन्च होंगे।

0

OnePlus Nord सीरीज़ में नए वायरलेस बड्स OnePlus Nord Buds CE को आज Flipkart पर देखा गया है। हालांकि अभी तक हमने इस Nord सीरीज़ में आने वाले TWS बड्स की कई अफवाहें सुनी थी, लेकिन अब ये Flipkart पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां से इसकी सभी स्पेसिफिकेशन और कीमतें भी सामने आ गयी हैं। अब बहुत हद तक आसार यही हैं कि OnePlus Nord Buds CE, 3 अगस्त को OnePlus 10 स्मार्टफोन सीरीज़ में लॉन्च होने वाले नए फ़ोन OnePlus 10T के साथ ही दस्तक देंगे।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 2T की परेशानी बढ़ाएगा भारत में लॉन्च हुआ Oppo Reno 8, जानें कीमतें और स्पेक्स

OnePlus Nord Buds CE कीमतें

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार Nord Buds CE की कीमत मात्र 2,699 रूपए है। साथ ही इन्हें सफ़ेद और ग्रे रंगों के विकल्प में हम यहां देख सकते हैं। लेकिन फिलहाल रिटेल पेज पर ये ‘सोल्ड आउट’ दिख रहे हैं और ‘Notify me’ का विकल्प भी यहां नज़र आ रहा है।

OnePlus Nord Buds CE स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord Buds CE TWS (ट्रू वायरलेस बड्स) इन-इयर डिज़ाइन के साथ आएंगे। इन्हें आप दो रंगों में खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदने पर आपको बड्स के साथ चार्जिंग केस, चार्जिंग केबल, वारंटी कार्ड, एक ब्रैंड स्टीकर और रेड केबल क्लब (Red Cable Club) वेलकम कार्ड मिलेगा।

इस लिस्टिंग के अनुसार ये वाटर रेसिस्टेंट हैं और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 10m की रेंज तक काम करने करने में सक्षम हैं। 0 से 100% तक चार्ज होने में इन्हें लगभग 2 घंटे का समय लगता है और फुल चार्ज के बाद ये 20 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। इनके साथ 1 साल की वारंटी भी मिलेगी।

हालांकि Flipkart लिस्टिंग द्वारा ये सारी जानकारी मिली है, लेकिन OnePlus की तरफ से फिलहाल OnePlus Nord Buds CE को लेकर कोई चर्चा नहीं है। अब देखना ये है कि कंपनी इनके लॉन्च की पुष्टि कब करती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version