भारत में इस दिन लॉन्च होंगे OnePlus Nord 3, Nord CE 3 और Nord Buds 2r

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के आखिरकार कई अफवाहों के बाद OnePlus Nord 3 की लॉन्च की तारीख़ घोषित कर दी है। कंपनी भारत में 5 जुलाई 2023 को OnePlus Nord Summer Launch Event करने वाली है, जिसमें OnePlus Nord 3 5G, OnePlus Nord CE 3 और OnePlus Nord Buds 2R लॉन्च किये जायेंगे।

OnePlus Nord 3 की कीमतें 32,999 रुपए से शुरू हो सकती हैं। वहीँ OnePlus Nord CE 3 25,000 रुपए से कम में पेश किया जा सकता है और Nord Buds 2R को कंपनी 2,299 रुपए में बाज़ार में उतार सकती है।

OnePlus Nord 3

OnePlus Nord 3 को चीन में आ चुके OnePlus Ace 2V का रिब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। इसके अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.74-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फ़ोन Dimensity 9000 चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 8+128GB और 12+256GB दो स्टोरेज वैरिएंट आने के आसार हैं। इसके अलावा इसमें फ़ोन में रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP सेकेंडरी लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर कैमरा आने के आसार हैं। Nord 3 में 5,000mAh की बैटरी 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है।

OnePlus Nord CE 3

Nord CE 3 5G एक किफ़ायती स्मार्टफोन हो सकता है, जिसकी कीमतें 25,000 रुपए से कम होने के आसार हैं। Snapdragon 782G चिपसेट पर काम करने वाले इस फ़ोन में आपको 6.7-इंच की AMOLED 120Hz डिस्प्ले, 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलने के आसार हैं। इसके अलावा फ़ोन में 50MP प्राइमरी कैमरा समेत ट्रिपल रियर सेंसर और 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी, 80W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।

OnePlus Nord Buds 2R

5 जुलाई, 2023 को आने वाले इन नए बड्स का डिज़ाइन Nord Buds 2 के जैसा ही होगा। कंपनी इन बड्स के ड्राइवर्स, नॉइज़ कैंसलेशन, बैटरी और कनेक्टिविटी फीचरों के बारे में एक के बाद एक 27 जून, 29 जून, 1 जुलाई और 3 जुलाई को बताएगी। भारत में इनकी सेल Amazon.in, Flipkart, OnePlus.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर होगी, जिसकी निश्चित जानकारी लॉन्च के समय ही मिल सकेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageOnePlus Nord Buds 2R – 5 जुलाई को होंगे भारत में लॉन्च

OnePlus Nord 3 की चर्चा के बीच OnePlus के आज OnePlus Nord Buds 2R की लॉन्च की तारीख़ की घोषणा कर दी है। ये नए वायरलेस बड्स पहले से भारत में उपलब्ध Nord Buds 2 का एक सस्ता वर्ज़न होंगे, जिनकी कीमत फिलहाल 2,999 रूपए है। ये पढ़ें: OnePlus Fold की पहली झलक: कुछ ऐसा होगा …

ImageOnePlus Nord 3 की कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक

OnePlus Nord 2 के उत्तराधिकारी के रूप में उतारा जाने वाला OnePlus Nord 3 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कंपनी अपने नए फोन को टीज़ करना भी शुरू कर चुकी है। हालांकि, लॉन्च की आधिकारिक घोषणा से पहले ही OnePlus Nord 3 की भारत और …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.