SmartPrix पर हमने एक्सक्लूसिव तौर पर OnePlus Nord 4 के जुलाई में लॉन्च होने की जानकारी आपको पहले ही दे दी थी। हालांकि अब कंपनी इसके 16 जुलाई को लॉन्च होने की घोषणा कर चुकी है। इसके साथ में और भी डिवाइस लॉन्च किये जायेंगे। लेकिन आज लॉन्च से लगभग 1 हफ्ते पहले ही OnePlus Nord 4 की कीमतें गलती से लीक हो गयीं, जिससे Nord सीरीज़ के फैंस की उत्सुकता और बढ़ गयी है। इसके अलावा इस इवेंट में सामने आने वाले OnePlus Pad 2, Watch 2R और Nord Buds 3 Pro के रेंडर भी सामने आ चुके हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: 6000 mAh बैटरी के साथ भारतीय बाज़ार में उपलब्ध फ़ोन
OnePlus Nord 4 का कीमतें लीक
आज एक X यूज़र ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर साझा की है, जिसके अनुसार OnePlus Nord 4 की कीमत बैंक ऑफरों के साथ 27,999 रुपए है। पूरी उम्मीद है कि ये बेस मॉडल की कीमत है और इसके अलावा अन्य स्टोरेज वैरिएंट भी आएंगे, जिनकी कीमतें 32,000 रुपए तक जा सकती हैं।
जैसे कि हमने कहा, ये Nord 4 के बेस मॉडल की कीमत है, जिसमें 128GB UFS 3.1 स्टोरेज होगी। ये तस्वीर, जिसके द्वारा कीमत सामने आयी है, ये एक ऑफिशियल पोस्टर लग रहा है, जो शायद गलती से इंटरनेट पर लीक हो गया है। ये एक माइक्रोसाइट से ली गयी फोटो भी हो सकती है, जिसमें Notify Me का बटन भी है।
ये पढ़ें: भारत में 2024 में उपलब्ध LG Fully Automatic Washing Machines
OnePlus Pad 2 Watch 2R और Buds 3 Pro के रेंडर लीक हुए
- Android Headlines की रिपोर्ट में OnePlus के इन तीनों डिवाइसों की तस्वीरें लीक हुई हैं। इन रेंडरों में आप डिज़ाइन को अच्छे से समझ सकते हैं। OnePlus Pad 2 की बात करें तो, इसका डिज़ाइन इसके प्रीडिसेस्सर OnePlus Pad से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन स्पेसिफिकेशनों में अच्छे अपग्रेड मिलने के आसार हैं। इसमें एल्युमीनियम बॉडी के साथ 12.1-इंच की कर्व्ड LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। इसके अलावा इस बार फ्लैगशिप चिपसेट – Snapdragon 8 Gen 3 के साथ इसमें अच्छा परफॉरमेंस भी मिलेगा। ये नया टैबलेट 9,510mAh की बैटरी और 67W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ बाज़ार में आ सकता है।



- OnePlus Watch 2R मिलते-जुलते डिज़ाइन के साथ, OnePlus Watch 2 का ही सस्ता वर्ज़न होगी, जिसकी कीमत लगभग 199$ (लगभग 16,616 रुपए) से शुरू हो सकती है। नयी Watch 2R में eSIM और LTE सपोर्ट मिल सकते हैं। इसमें एक हरे रंग का वैरिएंट आएगा, लेकिन इसके अलावा अन्य रंगों में भी ये उपलब्ध हो सकती है।
- वहीँ नए OnePlus Nord Buds 3 Pro भारत में हरे और काले रंगों में आ सकते हैं। इनका डिज़ाइन भी Apple के AirPods से मिलता-जुलता हो सकता है, जिसमें कुछ हिस्से में मेट और कुछ में ग्लॉसी फिनिश होगा। कुछ रिपोर्टों की मानें तो नए OnePlus Nord 4 को खरीदने पर ये बड्स लॉन्च ऑफर के चलते कुछ समय के लिए मुफ्त में भी उपलब्ध हो सकते हैं।
OnePlus Nord 4 के स्पेसिफिकेशन

बात करें OnePlus Nord 4 की, तो ये भारतीय बाज़ार में एक महत्वपूर्ण मिड-रेंज स्मार्टफोन है। भारत में भी ये फ़ोन 16 जुलाई, शाम 6.30 बजे लॉन्च किया जायेगा। इस फ़ोन में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ 256GB तक की स्टोरेज होगी। इसके अलावा इस फ़ोन में वही प्राइमरी सेंसर होगा, जो Nord CE4 Lite (50MP Sony LYT600) में है। हालांकि इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी है, जो इस Lite वर्ज़न में नहीं है। इसके अलावा Nord 3 के मुकाबले बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग भी बेहतर है। इसमें 5,500mAh की बैटरी, 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।
ये पढ़ें: इस Voltas Split AC लिस्ट में से चुनें अपने लिए बेहतर विकल्प
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।
































