OnePlus 15R के बाद अगला दांव, OnePlus का एक और नया फ्लैगशिप BIS पर दिखा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने भारत में OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई है। अब अंदेशा ये है कि कंपनी जल्द ही 15 सीरीज़ में एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फोन जोड़ सकती है, जो OnePlus 15s हो सकता है। खास बात यह है कि यह फोन सीधे तौर पर OnePlus 13s का सक्सेसर माना जा रहा है। ये खबर इसीलिए आ रही है क्योंकि OnePlus का एक नया स्मार्टफोन BIS लिस्टिंग में नज़र आया है।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15R लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आने वाला पहला फोन और 7400mAh बैटरी

BIS लिस्टिंग से क्या संकेत मिलते हैं?

हाल ही में BIS (Bureau of Indian Standards) डेटाबेस पर CPH2793 मॉडल नंबर भी स्पॉट किया गया है। आमतौर पर BIS लिस्टिंग में फोन का नाम सामने नहीं आता, लेकिन लीक्स के मुताबिक यही मॉडल नंबर अपकमिंग OnePlus 15s से जुड़ा हुआ है। 9 दिसंबर 2025 को मिली यह सर्टिफिकेशन इस बात का इशारा करती है कि भारत में इसका लॉन्च अब ज़्यादा दूर नहीं है। अक्सर देखा गया है कि BIS अप्रूवल के कुछ महीनों के भीतर फोन ऑफिशियल हो जाता है।

OnePlus 13s Confirmed TO Launch In India With Snapdragon 8 Elite Chip: Check Details Here

ये भी पढ़ें: 2026 में स्मार्टफोनों में होंगे बड़े बदलाव – जानें AI और बढ़ती चीज़ों के साथ मिलेंगे क्या अपग्रेड

OnePlus 15s संभावित फीचर्स

लीक जानकारी की मानें तो, OnePlus 15s में 6.31-इंच का कॉम्पैक्ट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 जैसा फ्लैगशिप प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो इसे साइज़ के हिसाब से बेहद पावरफुल बना देगा।

सबसे बड़ा सरप्राइज़ इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि फोन में करीब 7,500mAh की बड़ी बैटरी और 100W+ फास्ट चार्जिंग मिल सकती है, जो कॉम्पैक्ट सेगमेंट में काफी अनोखा कॉम्बिनेशन होगा।

कुल मिलाकर, OnePlus 15s उन यूज़र्स को टारगेट कर सकता है जो छोटे साइज़ में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, स्मूद डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। अगर आप OnePlus 13s के अपग्रेड का इंतजार कर रहे थे, तो 15s पर नज़र रखना बिल्कुल सही फैसला हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products