Nokia 5.3 स्नैपड्रैगन 665 हुआ इंडिया में 13,999 रुपए की कीमत में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HMD Global ने आज इंडिया में अपने 4 फ़ोनों को लांच किया है। आज लांच किये फ़ोनों में Nokia 5.3, Nokia C3 और दो फीचर फोन Nokia 125 और Nokia 150 शामिल है। यहाँ पर Nokia 5.3 को मार्च महीने लांच किया जा सकता है। डिवाइस कंपनी वेबसाइट पर पहले से ही लिस्ट की जा चुकी थी लेकिन लांच में थोडा देरी हो गयी। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Nokia 5.3 की कीमत

HMD के लेटेस्ट फोन को मार्किट में Cyan, Sand और Charcoal कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोन की कीमत 4GB रैम मॉडल के लिए 13,999 रुपए और 6GB मॉडल के लिए 15,499 रुपए रखी गयी है। यह डिवाइस Nokia की आधिकारिक साईट और Amazon पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है जबकि इसकी सेल 1 सितम्बर से शुरू होगी।

Nokia 5.3 के फीचर

Nokia 5.3 में आपको सामने की तरफ 6.55-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट को 4GB/6GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलती है जिसको माइक्रोSD कार्ड के साथ 512GB तक बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 13MP + + 5MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेंसर देखने को मिलता है। सेल्फी और विडियो कालिंग के 8MP का f/2.0 अपर्चर का फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर में, एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर, 4,000mAh की बैटरी, 3.5mm ऑडियो जैक, USB C पोर्ट, और FM रेडियो आदि शामिल किये गये है।

Nokia 5.3 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Nokia 5.3
डिस्प्ले 6.55-इंच HD+ डिस्प्ले, 720×1600 रेज़ोलुशन, वाटर-ड्राप नौच
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 665 ओक्टा-कोर प्रोसेसर
रैम 4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
रियर कैमरा 13MP + 5MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 8MP
अन्य 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो
बैटरी 4000mAh
कीमत 13,999 रुपए  / 15,499 रुपए

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageNokia 5310 Xpress Music 2020 हुआ इंडिया में सिर्फ 3,399 रुपए की कीमत में लांच, जाने क्या है ख़ास?

Nokia ने आज पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए इंडियन मार्किट में Nokia 5310 XpressMusic को लांच कर दिया है। नोकिया ने 5310 को 2007 में लांच किया था और उसके बाद आज 5310 का 2020 मॉडल को पेश किया है। इस से पहले कंपनी Nokia 3310 और Nokia 8110 को भी लांच कर चुकी है। तो …

ImageNokia 8.1 हुआ ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज के साथ इंडिया में लांच; 6 फरवरी से बिक्री होगी शुरू

साल 2018 के अंत में HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia ने अपने प्रीमियम Nokia 8.1 को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ पेश किया था। जिसकी कीमत सिर्फ 26,999 रुपए रखी गयी थी। लांच के टाइम पर कम्पनी ने कहा था की जल्द ही इसके एक और वरिएन्त को …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.