- RBI गवर्नर द्वारा नयी UPI लिमिट की घोषणा की गयी है।
- इसके साथ ही UPI 123Pay और UPI Lite Wallet पर ट्रांसेक्शन लिमिट को बढ़ाया जायेगा।
यदि आप UPI Lite Wallet का उपयोग करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, हाल ही में RBI गवर्नर द्वारा नयी UPI लिमिट की घोषणा की गयी है। इस घोषणा के माध्यम से RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी देते हुए कहा है, कि UPI के माध्यम से हो रहे लगातार डिजिटल पेमेंट्स ने भारत के वित्तीय परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया है, और इसी के चलते UPI लिमिट को बढ़ाया जायेगा। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: realme P1 Speed 5G 15 अक्टूबर को हो रहा है, लॉन्च कम बजट में मिलेंगे महंगे फ़ोन वाले फीचर्स
नयी UPI लिमिट की जानकारी
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा करते हुए बताया, कि UPI 123Pay पर ट्रांसेक्शन लिमिट को 5000 रूपए से बढ़ा कर 10,000 रूपए किया जा रहा है। UPI Lite Wallet की लिमिट को भी 2000 रूपए से बढ़ा कर 5000 रूपए कर दिया गया है, इसके अतिरिक्त इसकी प्रति ट्रांसेक्शन लिमिट को भी 500 रूपए से बढ़ा कर 1000 रूपए कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त RBI गवर्नर ने कहा, कि UPI और IMPS की तरह ही RTGS और NEFT में भी जल्द ही पेमेंट भेजने से पहले लाभार्थी का नाम सत्यापित करने की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे गलत क्रेडिट और धोखाधड़ी की घटनाएं कम हो जाएगी।
UPI Lite Wallet क्या है?
ये एक ऐसी सुविधा है, जिसके माध्यम से आप बिना UPI पिन का उपयोग करें, छोटे छोटे ट्रांसेक्शन कर सकते हैं। पहले इसमें प्रति ट्रांसेक्शन की लिमिट 500 रूपए थी लेकिन नयी UPI लिमिट की घोषणा होने क बाद जल्द ही आप एक बारे में 1000 रूपए तक का ट्रांसेक्शन कर पाएंगे। इसके लिए पहले आपको इसमें कुछ पैसों को पहले से ट्रांसफर करना होता है। पहले वॉलेट में 2000 रूपए तक ही रखें जा सकते थे, लेकिन अब यूजर्स इसमें 5000 रूपए तक रख पाएंगे।
UPI 123Pay क्या है?
इस फीचर को खास फ़ोन यूजर्स के लिए बनाया गया है, इसका उपयोग करके यूजर्स चार तरीकों से सुरक्षित UPI ट्रांसेक्शन कर सकते हैं, वे चार तरीकें कुछ इस प्रकार हैं:
- Pre-defined IVR number
- Missed call pay
- OEM-enabled payments
- Sound based technology
ये पढ़ें: iQOO 13 की पहली झलक: लॉन्च से पहले धांसू डिज़ाइन और फीचर्स आधिकारिक तस्वीरों में आए सामने
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































