Motorola Razr 60 है स्टाइलिश लेकिन सेम-सेम, कीमतें देख फिसलना नहीं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज भारत में motorola razr 60 को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन 3.63-इंच की pOLED कवर डिस्प्ले, वेरिएबल रिफ्रेश रेट, और 32MP का फ्रंट कैमरा जैसे फीचर मौजूद हैं। ये फोन MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर के साथ आया है और इसकी कीमत 49,999 रुपए है। आइये इसकी स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

motorola razr 60 कीमतें और उपलब्धता

motorola razr 60 तीन रंगों (PANTONE Gibraltar Sea, PANTONE Spring Bud और PANTONE Lightest Sky) में आया है, लेकिन ये सिर्फ एक ही वैरिएंट (8GB + 256GB) में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 49,999 रुपए है। आप इस फोन को 4 जून से Flipkart, motorola.com, और कई ऑफलाइन स्टोरों से खरीद पाएंगे।

ये पढ़ें: OnePlus Ace 5 सीरीज़ के दो नए फोन लॉन्च – ये वाला भारत में Nord 5 के नाम से हो सकता है लॉन्च

motorola razr 60 स्पेसिफिकेशन

कंपनी अपने नए Razr 60 को 3.63-इंच की कवर pOLED स्क्रीन और 6.96-इंच की फ्लेक्सव्यू फुल एचडी+ की मुख्य डिस्प्ले के साथ लेकर आया है। ये फोन MediaTek Dimensity 7400X पर काम करता है, जिसके साथ इस फोन में आपको 8GB की रैम और 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी।

फोन में कंपनी ने ज़्यादा कुछ नहीं बदला है, Razr 50 में जो कवर और मुख्य स्क्रीन है, वही यहां पर भी है और रिफ्रेश रेट भी वही है। लेकिन डिज़ाइन के मामले में ये थोड़ा अलग है। ये भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें पर्ल एसेट फिनिश और फैब्रिक फिनिश मिलेगी। इसकी टाइटेनियम-रीइन्फोर्स्ड हिंज को भी 5 लाख बार फोल्ड-टेस्ट किया गया है।

कैमरा सेटअप को लेकर भी इसमें कोई बदलाव नहीं है। Razr 50 की ही तरह, Razr 60 में भी 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड और 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। हालांकि इस नए फोन के कैमरा को लेकर कंपनी का कहना है कि इसमें दुनिया का पहला वीडियो जेस्चर सपोर्ट है, जो 100% ट्रू-कलर कैमरा के साथ आता है।

हालांकि बैटरी इसकी थोड़ी बड़ी है, इसमें आपको 4500mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वही 30W का है। सॉफ्टवेयर साइड पर इसमें Android 15 है, जिस पर कंपनी ने 3 सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। अन्य फीचरों में 5G SA/NSA, दुला सिम स्लॉट, ब्लूटूथ 5.3, NFC, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-सी ऑडियो, IP48 रेटिंग शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

ImageNothing जैसा Glyph, लेकिन सस्ता – Infinix Note 60 Pro क्या सच में बेहतर डील है?

Infinix ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लॉन्च की नहीं है, बल्कि इसके डिज़ाइन और कीमतों की है। फोन के पीछे दिया गया Active Matrix display काफी हद तक Nothing के Glyph interface जैसा लगता है, लेकिन कीमत में बड़ा …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.