Moto g85 रेंडर हुए लीक; जल्द हो सकता है इन धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola जल्द ही अपना नया फ़ोन moto g85 बाज़ार में पेश कर सकता है, इससे सम्बंधित कई जानकारी इंटरनेट पर लीक हो रही हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार एक एक्स यूजर द्वारा moto g85 रेंडर्स सामने आये हैं, इसके अतिरिक्त इस फ़ोन को Geekbench की वेबसाइट पर भी देखा गया है। moto g84 की सफलता के बाद कंपनी इस फ़ोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। जानते हैं, Motorola के इस आगामी फ़ोन की लीक हुई जानकारी और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Moto g85 रेंडर्स की जानकारी

इस फ़ोन के रेंडर की जानकारी एक एक्स यूजर @evleaks द्वारा अपने अकाउंट पर साझा की गयी हैं। साझा की गयी पोस्ट में फ़ोन के फ्रंट और बैक साइड की तस्वीर दिखाई गयी है, साथ ही फ़ोन को ग्रे और ग्रीन दो रंगो में दिखाया गया है। फ्रंट साइड में फ़ोन की curved screen दिखाई गयी है, और बैक साइड में ग्रीन कलर को वीगन लैदर फिनिश के साथ दिखाया गया है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy F55 5G 27 मई को भारत में हुआ लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशंस और कीमत

इसके अतिरिक्त इस फ़ोन की जानकारी Geekbench वेबसाइट पर भी देखी गयी हैं, जिसमे फ़ोन के नाम के साथ स्कोर्स, सिस्टम इनफार्मेशन, CPU इनफार्मेशन, और मेमोरी इनफार्मेशन की जानकारी साझा की गयी हैं।

Moto g85 geekbench information

Moto g85 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

फ़िलहाल कंपनी द्वारा इससे सम्बंधित कोई जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन इंटरनेट पर लीक हुई जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में 2 x 2.3GHz परफॉरमेंस कोर और 6 x 2.02GHz पावर कोर के साथ Snapdragon 4 Gen 3 का उपयोग किया जा सकता है। फ़ोन Android 14 पर संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें 8GB RAM दी जा सकती हैं। ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 619 GPU दिया जा सकता है।

ये पढ़े: फ्लिपकार्ट पर मिली Moto G04s स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी; 30 मई को भारत में होगा लॉन्च

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ़ोन में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए Dolby Atmos का उपयोग किये जाने की उम्मीद है। इस फ़ोन को कंपनी अगले महीने आखिर तक लॉन्च कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAadhaar App हुआ लॉन्च: अब आधार कार्ड डाउनलोड और सुरक्षा ऐसे होगी आसान

UIDAI ने अपने यूज़र्स की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से अब आधार कार्ड डाउनलोड, biometric lock करना और QR code से authentication करना पहले की तुलना में बेहद सरल हो गया है। ये भी पढ़ें: क्या आपका फोन कवर ही फोन खराब …

ImageSamsung Galaxy M35 डिज़ाइन हुई लीक, Galaxy A35 के रिब्रांड के रूप में पेश हो सकता है

हाल ही में Samsung Galaxy M35 डिज़ाइन की खबरें सामने आयी हैं, इसके पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में खबरें वायरल हुई थी, और अब एक एक्स यूजर द्वारा इसके डिज़ाइन की इमेज लीक कर दी गयी हैं। डिज़ाइन से समझ आ रहा है, कि इस फ़ोन को कंपनी Galaxy A35 के रिब्रांड के रूप …

ImageHonor 200 Pro design renders की जानकारी हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Honor 200 और Honor 200 Pro जल्द ही बाजार में पेश किये जा सकते हैं। हालांकि इससे सम्बंधित कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं, लेकिन इंटरनेट पर इसके लीक की खबरें सामने आ रही हैं। इन खबरों के अनुसार इसमें quad-curved 1.5K OLED display दिए जाने की उम्मीद है। Honor …

ImageMoto G96 5G इन धांसू फीचर्स के साथ भारत में लेगा जल्द एंट्री, टीजर के साथ कीमत की जानकारी भी लीक

Motorola भारत में अपना एक और मिड रेंज फोन लॉन्च करने वाला है,वार कंपनी ने हाल ही में एक टीजर भी साझा किया है। हालांकि, टीजर में फोन का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है, कि ये Moto G96 5G हो सकता है। आगे Moto G96 5G इंडिया लॉन्च टीजर …

ImageiQOO Neo 11 आया इन 5 धमाकेदार फीचर्स के साथ, गेमर्स के लिए मिड-रेंज में बन सकता है खास

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 11 लॉन्च कर दिया है, जो परफॉर्मेंस और डिज़ाइन दोनों में अपने पुराने वर्ज़न से एक कदम आगे है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 2K AMOLED डिस्प्ले और बड़ी 7500mAh बैटरी जैसी प्रीमियम खूबियां दी गई हैं। चलिए जानते हैं इसके 5 …

Discuss

Be the first to leave a comment.