Home न्यू लांच Macbook Air M2 सीरीज़ भारत में कई नए फीचरों के साथ लॉन्च,...

Macbook Air M2 सीरीज़ भारत में कई नए फीचरों के साथ लॉन्च, लेकिन क्या 1,19,900 रूपए में खरीदेंगे आप ?

0

Apple की WWDC 2022 कॉन्फरेंस में डिवाइसों के लिए नए सॉफ्टवेयर तो लॉन्च हुए ही है, साथ ही Apple ने नए MacBook Air और Macbook Air Pro को भी लॉन्च किया है। इन्हें नए M2 चिप के साथ बाज़ार में उतारा गया है। इनमें Macbook Air M2 और Macbook Air Pro M2 को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है और इस बार प्रेडेसर M1 MacBook Air के मुकाबले डिज़ाइन भी नया है और फीचरों में भी अच्छे अपग्रेड हैं, लेकिन वहीँ कीमत भी M1 Macbook Air से काफी ज़्यादा है।

कीमतें और उपलब्धता

नए M2 MacBook Air को WWDC 2022 में USD 1,199 (लगभग 93,000 रूपए) की कीमत पर पेश किया गया है। लेकिन भारत में इसे 1,19,900 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीँ Macbook Air Pro M2 को भारत में 1,29 900 रूपए में खरीद सकेंगे। इन्हें आप काले (Midnight), सफ़ेद (Starlight), ग्रे (Space Grey) और सिल्वर (Silver) रंगों में खरीद सकते हैं। भारत में ये जुलाई 2022 से उपलब्ध होंगे।

MacBook Air M2 स्पेसिफिकेशन

2022 MacBook Air और Air Pro में Apple की नयी 5nm सिलिकॉन M2 चिप है, ये चिप कंपनी की ARM सिलिकॉन पर आधारित है। इसमें 8 CPU कोर और 10 GPU कोर मौजूद हैं।

MacBook Air M2 में 13.6 इंच की डिस्प्ले है और ऊपर एक नौच भी मौजूद है, जिसमें 1080p वेबकैम फिट किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें आपको 500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जो कि प्रेडेसर के मुकाबले 20 प्रतिशत ज़्यादा है। साथ ही कीबोर्ड में ही स्पीकर और माइक्रोफोन भी मौजूद हैं। इनमें आपको डॉल्बी एटमॉस साउंड सपोर्ट भी मिलता है। वहीँ Macbook Pro में 13-इंच की रेटिना डिस्प्ले है, लेकिन इस बार बेज़ेल और भी स्लिम कर दिए गए हैं।

MacBook Air और Macbook Air 2022 दोनों में ही अपने प्रेडेसर के मुकाबले 20% बेहतर परफॉरमेंस मिलेगी। Macbook Air 2022 में टच बार भी मौजूद है, जबकि Pro वैरिएंट में से उसे हटा दिया गया है। दोनों में ही आपको एक फैनलेस डिज़ाइन मिलता है, जिससे शोर नहीं होगा।

कंपनी के अनुसार, MacBook Air की बैटरी फुल चार्ज में 18 घंटों का वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। वहीँ MacBook Air Pro M2 भी लगभग 20 घंटे की बैटरी लाइफ देता है। ये फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं। इनके साथ 67W का चार्जर भी कंपनी ने पेश किया है, जिससे इनकी 50% बैटरी मात्र 30 मिनटों में चार्ज हो जाएगी, लेकिन ये लैपटॉप के साथ नहीं आएगा, बल्कि इसे आपको 5,800 रूपए में अलग से खरीदना होगा। लैपटॉप के साथ जो चार्जर आपको मिलेगा, वो 30W का होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version