अब नहीं होगी महंगे कंप्यूटर की जरूरत, Jio की नई सर्विस से टीवी बन जाएगा कंप्यूटर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आपके घर में भी स्मार्ट टीवी लगी है, लेकिन अब आपको एक कंप्यूटर की जरूरत पड़ रही है या बच्चे जिद कर रहे हैं, तो आपको अलग से कंप्यूटर लेने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि Jio ने अपनी सुविधाओं में JioPC को शामिल कर दिया है, जो आपके स्मार्ट टीवी को चुटकियों में एक कंप्यूटर में बदल देगा। आगे JioPC क्या है?, इसके फीचर्स, और इसे कैसे उपयोग करें?, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Son of Sardaar 2 के पहले देखें Ajay Devgan की ये कॉमेडी फिल्में, जिनमें मिलेगा डबल मजा

JioPC क्या है?

JioPC

ये एक क्लाउड बेस्ड वर्चुअल PC है। इसका उपयोग आप अपने Jio Set Up Box में कर सकते हैं, इसके लिए कंपनी ने एक ऐप भी लॉन्च किया है। आपको बस अपने स्मार्ट टीवी से कीबोर्ड और माउस को कनेक्ट करना है, और इस ऐप को लॉन्च करने के बार आपका टीवी एक कंप्यूटर में बदल जाएगा।

इस कंप्यूटर में आप इंटरनेट ब्राउजिंग कर पाएंगे। इसमें आपको प्रोडक्टिविटी टूल्स भी मिलेंगे, साथ ही बच्चे ऑनलाइन क्लासेस भी अटेंड कर सकते है। इसमें डॉक्यूमेंट्स, प्रेजेंटेशन और स्प्रेडशीट्स जैसे अन्य काम भी किए जा सकते हैं। ये सुविधा क्लाउड आधारित है, इसलिए इसका लोड टीवी के हार्डवेयर पर नहीं आएगा।

JioPC के फीचर्स क्या हैं?

  • इसमें आपको एक क्लाउड आधारित डेस्कटॉप मिलेगा, जो सीधे Jio की क्लाउड सर्विस से कनेक्ट होगा, और आपके टीवी की स्क्रीन पर दिखेगा।
  • आपको इसके लिए टीवी के हार्डवेयर में किसी प्रकार के बदलाव की जरूरत नहीं होगी, और न ही किसी प्रकार की बार बार वाले अपडेट की जरूरत होगी।
  • ये सुविधा क्लाउड आधारित है, इसलिए आपको इसमें सेव अपने डेटा के डिलीट होने की टेंशन भी नहीं होगी, फिर भले ही आपका टीवी रिसेट हो जाए।
  • ये काफी किफायती है, और इसके लिए आपको ज्यादा लागत नहीं लगेगी, बस एक कीबोर्ड और माउस की आवश्यकता होगी।
  • इस Jio PC में आपको AI आधारित ऐप्स भी मिलेंगे, जिसमें LibraOffice जैसे ऐप्स भी शामिल हैं।
  • स्टूडेंट्स और जो लोग ऑफिस का बेसिक कार्य करते हैं, या सिस्टम पर इंटरनेट ब्राउजिंग करना चाहते हैं, बिना ज्यादा खर्च के ये फीचर उनके काफी काम आएगा।

JioPC का उपयोग कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्ट टीवी को ऑन करें।
  • अब ऐप्स सेक्शन में जाएं, और JioTV के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कीबोर्ड और माउस को टीवी से कनेक्ट करें।
  • अब इसमें अपना अकाउंट बनाएं, इसके लिए आप स्क्रीन पर दिख रही प्रक्रिया को फॉलो करें।
  • इसके बाद आखिर में आपको “Launch Now” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपका JioPC शुरू हो जाएगा, और आप इस वर्चुअल पीसी का उपयोग कर पाएंगे।

ये पढ़ें: Airtel का नया प्लान: 189 रुपए में मिल रहें कॉलिंग डेटा और SMS के फायदें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageCNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products