Jio और SpaceX साझेदारी की घोषणा, भारत के हर कोने में मिलेगी तेज इंटरनेट सर्विस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Airtel के SpaceX के साथ समझौते की खबर सामने आयी थी, और अब Jio ने भी भारत में अपने उपभोक्ताओं तक Starlink की ब्रॉडबैंड सर्विस पहुंचाने के लिए SpaceX के साथ समझौते की घोषणा कर दी है। हालांकि, ये आवश्यक रेगुलेटरी अप्रूवल पर निर्भर करता है, उसके बाद ही स्पेसएक्स द्वारा भारत में Starlink को संचालित किया जा सकता है। आगे Jio और SpaceX साझेदारी के बारे में और अच्छे से समझते हैं।

ये पढ़ें: realme P3 और P3 Ultra कम कीमत में मिल रहे धांसू गेमिंग फीचर्स, लॉन्च की तारीख सामने आयी

Jio और SpaceX साझेदारी की घोषणा

Jio ने हाल ही में प्रेस रिलीज के माध्यम से ये घोषणा की है, कि वे Starlink की ब्रॉडबैंड सर्विस को भारत में लाने के लिए SpaceX के साथ साझेदारी कर रहे हैं।

इससे वें सभी भारतीय उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिलवा पाएंगे। कंपनी अपने रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से Starlink उपकरणों को उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करवाएगी।

इस साझेदारी का फायदा दोनों ही कंपनी को होगा, जहां Jio इसके माध्यम से अपनी मौजूदा पेशकशों को बढ़ा सकता है, वहीं SpaceX को डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर और व्यावसायिक सेवाओं को पूरा करने के लिए सहायता हो सकती है।

इस विषय पर Reliance ग्रुप के CEO Mathew Oommen द्वारा टिप्पणी भी की गई, “Ensuring that every Indian, no matter where they live, has access to affordable and high-speed broadband remains Jio’s top priority. Our collaboration with SpaceX to bring Starlink to India strengthens our commitment and marks a transformative step toward seamless broadband connectivity for all. By integrating Starlink into Jio’s broadband ecosystem, we are expanding our reach and enhancing the reliability and accessibility of high-speed broadband in this AI-driven era, empowering communities and businesses across the country.”

किसे मिलेगा फायदा

Jio अपनी व्यापक डेटा ट्रैफिक क्षमता और SpaceX की लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट की सहायता से इस सर्विस को भारत के हर कोने तक पहुंचा पाएगी। इसका फायदा उन जगहों पर रहने वाले लोगों को होगा, जहां इंटरनेट की समस्या आज भी है।

इस साझेदारी के बाद उन सभी जगहों पर काफी तेज इंटरेंट की सुविधा मिलने लगेगी। ब्रॉडबैंड सर्विसेज को इंटरप्राइस, छोटे व्यापारों, और कम्युनिटीज को प्रदान किया जाएगा।

SpaceX के प्रेसीडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Gwynne Shotwell द्वारा कहा गया, “We applaud Jio’s commitment to advancing India’s connectivity. We are looking forward to working with Jio and receiving authorization from the Government of India to provide more people, organizations and businesses with access to Starlink’s high-speed internet services.”

ये पढ़ें: Xiaomi 15 Vs. Samsung Galaxy S25: कौनसा फोन है, आपके लिए बेहतर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products