टेलिकॉम इंडस्ट्री में जिओ के आने बाद जिस तरह से डाटा और टॉकटाइम के लिए मुकाबला हो रहा है वह अभी तो रुकता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। कुछ दिन पहले एयरटेल द्वारा पेश किये गये डाटा प्लान को टक्कर देने के लिए रिलायंस जियो के जियो डबल धमाका ऑफर की वापसी हो गई है। जिओ ने अपने सभी प्रीपेड यूजर के लिए 1.5GB एक्स्ट्रा डाटा देने की घोषणा कर दी है। एक्स्ट्रा डाटा के अलावा यहाँ पर कंपनी ने 499 रुपए के नए प्रीपेड प्लान की भी घोषणा की है जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गयी है। (Read in English)
इसके अलावा जो यूजर My Jio एप्प पर PhonePe की सहायता से 399 रुपए या 149 रुपए का रिचार्ज करेंगे उनको 100 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जायेगा।
प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी की सीमा में कोई बदलाव नहीं किये गये है। नीचे आपको डाटा प्लान में हुए बदलाव की सूची दी गयी है:
Reliance Jio Plans: 1.5GB प्रति दिन बढ़कर हुई 3.5GB प्रति दिन
प्लान | वैलिडिटी | डाटा सीमा | कुल |
149 रुपए | 28 दिन | 84GB | |
349 रुपए | 70 दिन | 210GB | |
399 रुपए | 84 दिन | 252GB | |
449 रुपए | 91 दिन | 272GB |
Reliance Jio Plans: 1.5GB प्रति दिन बढ़कर हुई 3.5GB प्रति दिन
प्लान | वैलिडिटी | डाटा सीमा | कुल |
498 रुपए | 91 दिन | 318.5GB | |
448 रुपए | 84 दिन | |
294GB |
398 रुपए | 70 दिन | |
245GB |
198 रुपए | 28 दिन | 98GB |
अन्य प्लान
उपरोक्त प्लान्स के अलावा कुछ ज्यादा डाटा वाले प्लानों में भी बदलाव किये गये है जो निम्न है :
- 299 रुपए में 3GB डाटा प्रति दिन की जगह अब मिलेगा 4.5GB डाटा प्रति दिन
- 509 रुपए में 4GB डाटा प्रति दिन की जगह अब मिलेगा 5.5GB डाटा प्रति दिन
- 799 रुपए में 5GB डाटा प्रति दिन की जगह अब मिलेगा 6.5GB डाटा प्रति दिन
499 रुपए का नया प्लान
रिलायंस जिओ ने एक नया 499 रुपए का प्लान भी पेश किया है जिसमे आपको 91 दिन के लिए प्रति दिन 3.5GB डाटा (कुल 318GB डाटा) प्राप्त होगा।
ज्यादा डाटा के अलावा यूजर को प्रति दिन 100 SMS, फ्री कालिंग, जिओ एप आदि का फायदा हमेशा मिलता रहेगा।
यहाँ ध्यान देने वाली बात सिर्फ यही है की यह ऑफर आपको 30 जून से पहले किये गये रिचार्ज पर ही प्राप्त होंगे।