iQOO Neo 3 5G हुआ 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo के सब ब्रांड iQOO ने आज अपना एक और 5G स्मार्टफोन Neo 3 को लांच कर दिया है। जैसा की नाम से ही साफ़ है यह पिछले साल लांच किये गये Neo सीरीज का एक अपग्रेड वरिएत्न है। डिवाइस में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले भी मिलती है तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

iQOO Neo 3 5G की स्पेसिफिकेशन

iQOO Neo 3 में 6.57 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और यह HDR 10+ और 409 PPI सपोर्ट करती है। फोन का रिफ्रेश रेट 144Hz रखा गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.40 प्रतिशत है। डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दी गयी है।

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे Adreno 650 के साथ इस्तेमाल की गयी है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB/256GB UFS 3.1 और 8GB/12GB LPDDR5 रैम मिल रहे हैं। हैंडसेट को बेहतर गेमिंग के लिए एक मोंस्टर टच बटन दिया गया है। सॉफ्टवेयर के तौर पर डिवाइस एंड्राइड 10 आधारित iQOO UI पर रन करती हुई मिलेगी।

कैमरा स्पेसिफिकेशन देखे तो यहाँ पर आपको 48MP के प्राइमरी लेंस के साथ 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है जो सुपर-नाईट मोड, पोर्ट्रेट मोड, AR स्टीकर, AI मेकअप जैसे फीचरों से युक्त है। इसके अलावा फोन में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

फोन में आपको 4,500mAH की बड़ी बैटरी 44W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है। इसके अलावा फोन में साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल-मोड 5G और ब्लूटूथ 5.1 जैसे फीचर भी दिए है।

iQOO Neo 3 Specs

मॉडल iQOO Neo 3 5G
डिस्प्ले 6.57-इंच (2408 × 1080 पिक्सेल) FHD+ LCD 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, HDR10+, 144Hz रिफ्रेश रेट, DCI-P3 color gamut, 96% NTSC color gamut
कलर Sky Blue और Blue Black
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित iQOO UI
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865
मेमोरी 6/8GB/12GB LPDDR5 और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.0)
रियर कैमरा 48MP (f/1.79)+ 8MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड एंगल + 2MP मैक्रो लेंस (f/2.4)
बैटरी 4500mAh बैटरी, 44W SuperFlash चार्जर, USB-C
कनेक्टिविटी ड्यूल मोड 5G, WiFi, ब्लूटूथ 5.1
कीमत 2,698 युआन / 2,998 युआन / 3,398 युआन / 3,298 युआन

Related Articles

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

ImageiQOO Neo 3 होगा स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ 23 अप्रैल को लांच

vivo के इंडियन मार्किट में iQOO ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस को पेश किया है। इसके बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही थी की कंपनी एक थोडा किफायती कीमत वाले फ्लैगशिप डिवाइस Neo 3 पर भी काम कर रही है। पिछले महीने डिवाइस के लांच किये जाने से जुडी कुछ …

Image144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले साल 2020 के बेस्ट स्मार्टफोन

गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने में डिस्प्ले रिफ्रेश रेट काफी मायने रखता है। वैसे तो हाई रिफ्रेश रेट फीचर ज्यादातर PC-गेमिंग में इस्तेमाल होगा है लेकिन अब यह मोबाइल फ़ोनों का भी काफी जरूरी अवयव बन गया है। 90Hz रिफ्रेश रेट से आगे निकलते हुए कंपनी अब 120Hz पर काफी फोकस कर रही है। हाल ही …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products