हाल ही में Qualcomm ने अपना Snapdragon 8 Elite चिपसेट लॉन्च किया है, और अभी इस चिपसेट द्वारा संचालित होने वाले iQOO 13 5G के भारत लॉन्च की जानकारी सामने आयी है। फ़ोन के इंडिया लॉन्च के साथ साथ इसके डिज़ाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में आगे विस्तार से बात करते हैं।
ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite लॉन्च, जानें अपकमिंग Snapdragon 8 Elite फ़ोन्स के बारे में
iQOO 13 5G इंडिया लॉन्च की जानकारी
ये फ़ोन 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक आउटर पर इसकी जानकारी साझा की है, इसी के साथ Nipun Marya ने भी अपने x अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से इस फ़ोन को नए Snapdragon चिपसेट के साथ टीज़ किया है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन को 5 दिसंबर तक भारत में पेश किया जा सकता है।
iQOO 13 5G डिज़ाइन
चीन के Vivo e-store पर iQOO 13 5G का पेज लाइव हो गया है, जिसमें फ़ोन के कुछ प्रमुख फीचर्स के साथ डिज़ाइन को साझा किया गया है। फ़ोन के डिज़ाइन को iQOO 12 की तरह ही रखा गया है। फ़ोन को चार रंगों में दिखाया गया है, जिसमें White Legend, Black Track, Green Isle of Man, और BMW M Motorsport ब्रांडिंग के साथ Nado Silver/Gray शामिल हैं। बैक पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अतिरिक्त एक हेलो लाइट भी दी गयी है, जो नोटिफिकेशन लाइट का भी काम करेगी।




iQOO 13 5G स्पेसिफिकेशन्स




फ़ोन में 6.82 इंच का 2K+ OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और फुल ब्राइटनेस के साथ हाई फ्रीक्वेंसी डिम्मिंग मिलेगी। फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें 7k अल्ट्रा लार्ज वेपर चैम्बर और Q2 गेमिंग चिप को शामिल किया गया है।
फ़ोन 6510mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन चीन में Origin OS 5 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है, और भारत में FunTouch OS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।
ये पढ़ें: vivo S20 Weibo पर आया नजर, vivo V50 के नाम से भारत में हो सकता है लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































