Trump ने किया 50% टैरिफ का ऐलान, क्या महंगे हो जाएंगे अब iPhone?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Trump Tariffs India: भारत और रूस की ऑइल डील की वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत पर 25% टैरिफ को बढ़ा दिया था, लेकिन हाल ही में सामने आयी जानकारी के अनुसार अमेरिका द्वारा इसे अब 50% तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल 25% वाला टैरिफ ही लागू है,वो और 50% वाला 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू किया जाएगा। अब ऐसे में सवाल उठता है, कि क्या अमेरिकी कंपनी Apple के iPhone की कीमत पर इसका असर पड़ेगा?, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Triumph Thruxton 400 ने ली भारत में एंट्री, क्लासिक लुक के साथ इस कीमत पर उपलब्ध

Trump Tariffs India: 50% होगा टैरिफ, इसका क्या मतलब है?, इस तारीख से होगा लागू

टैरिफ का मतलब आयात शुल्क होता है, जब भी कोई देश किसी दूसरे देश से सामान मंगाता है, तो उस पर टैक्स लिया जाता है। इसी तरह भारत पर अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाने का मतलब है, कि भारत से सामान के आयात पर अमेरिकी सरकार द्वारा 50% टैक्स वसूला जाएगा।

50% टैरिफ से भारत में iPhone की कीमत बढ़ेगी?

जैसा कि हमनें बताया है, जब भी कोई सामान किसी देश से दूसरे देश में भेजा जाता है तब उस देश की सरकार द्वारा उस सामान पर टैक्स लिया जाता है, और यदि कोई भी सामान भारत से अमरीका जा रहा है, और उस पर टैक्स लिया जा रहा है, तो उसकी कीमत पर असर अमेरिका में होगा भारत में नहीं होगा।

ठीक इसी तरह जो iPhone भारत में बन रहे हैं, वो भारत में ही बिकने पर उन पर टैरिफ का असर नहीं होगा। हालांकि, अन्य कारणों से कंपनी कीमत बढ़ाए तो बात अलग है। फिलहाल अमेरिका में भी iPhone पर टैरिफ के लिए छूट दी गई है, ये छूट 25% के समय भी लागू की गई थी, और अब भी लागू है। इसके बदले में Apple अमेरिका में पहले 500 अरब डॉलर निवेश करने का वादा किया था और अब 600 अरब डॉलर निवेश करने वाला है।

ये पढ़ें: iPhone 17 सिरीज़ इस तारीख को हो रही लॉन्च, कीमत के साथ सामने आयी ये खास जानकारी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

ImageiPhone Air 2 का नया लुक देखकर चौंक जाएंगे आप – अब आएगा सबसे पतला Dual Camera iPhone

Apple ने जब इस साल iPhone Air लॉन्च किया था, तो सबने कहा कि “वाह, क्या स्लिम फोन है!”। 5.6mm मोटाई वाला ये iPhone अपने डिज़ाइन के लिए तो चर्चा में रहा, लेकिन बिक्री में पीछे रह गया। अब खबर ये है कि कंपनी ने हार नहीं मानी है और वो iPhone Air 2 यानि …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products