iPhone की तरह अपने Android फ़ोन में चाहिए Dynamic Island फ़ीचर, तो डाउनलोड करें ये ऐप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने हाल ही में iPhone 14 सीरीज़ लॉन्च की है, जिसमें एक नया और दिलचस्प फ़ीचर Dynamic Island सामने आया है। iPhone 14 सीरीज़ में बेस मॉडल में पुराना चिपसेट देने पर जहां लोगों की प्रतिक्रियाएं अच्छी नहीं आयीं, वहीँ Pro मॉडलों में Dynamic Island नाम के इस फ़ीचर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ये पिल शेप में आने वाले Dynamic Island को iPhone में खरीदने के लिए आपको लगभग 80,000 रूपए खर्च करने होंगे। लेकिन ये फ़ीचर आपको आपके Android फ़ोन में मुफ्त में मिल सकता है। इसके लिए आपको केवल एक ऐप डाउनलोड करनी होगी।

ये पढ़ें: इन टिप्स के साथ करें अपने Instagram Likes दोगुने

Apple के नए फीचरों को हमने iPhones के बाद, कई बार Android फोनों में कॉपी होते देखा है और इस बार भी Realme और Xiaomi जैसी कंपनियां Dynamic Island फ़ीचर के आते ही, उसे अपने फोनों में देने के लिए काम पर जुट गयी हैं। लेकिन उसके लिए भी आपको इंतज़ार तो करना होगा, .अभी तुरंत इस फ़ीचर को अपने पास मौजूद Android फ़ोन में पाने के लिए और इसका अनुभव करने के लिए आपको Google Play Store से DynamicSpot नाम की ऐप डाउनलोड करनी होगी, जो बिलकुल iPhone 14 Pro मॉडलों में आये Dynamic Island जैसा ही अनुभव आपको देगी।

डायनामिक आइलैंड को Android फ़ोन में कैसे पाएं?

DynamicSpot को गूगल प्ले स्टोर पर सर्च करें और इसे अपने फ़ोन में डाउनलोड करें। इस ऐप को Jawomo नाम के डेवेलपर ने डिज़ाइन किया है और ये एंड्राइड स्मार्टफोन यूज़र को डायनामिक आइलैंड नौच का अनुभव देने में सहायक है। साथ ही इस ऐप में और भी कुछ दिलचस्प फ़ीचर मौजूद हैं, जिनके साथ आप मल्टी-टास्किंग कर सकते हैं, अपने तरीके से नोटिफिकेशन नियंत्रित कर सकते हैं, इत्यादि। ये ऐप आपके फ़ोन में चैट, टाइमर, म्युज़िक, सबके साथ काम करने में सक्षम है। आइये आपको बताते हैं कि ये कैसे आपके Android फ़ोन में काम करेगी।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इसे अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना है।
  • उसके बाद इसे खोलें।
  • फिर सामने आये Next बटन के साथ आगे बढ़ें।
  • यहां सब विकल्पों में सबसे पहले ऊपर मौजूद विकल्प के साथ वो ऐप्स सेलेक्ट करें, जिनकी नोटिफिकेशन आप Dynamic Island में देखना चाहते हैं।
  • अब दूसरे विकल्प ‘नोटिफिकेशन एक्सेस’ पर जाकर यहां dynamic spot के आगे बने टॉगल को ऑन करें और इसे एक्सेस दें।
  • सेलेक्ट करें, कि कहाँ कहाँ आप डायनामिक आइलैंड से नोटिफिकेशन देखना चाहते हैं।
  • अब ये अपने आप वापस आ जायेगा, इसके बाद तीसरे विकल्प ‘Draw on screen’ पर क्लिक करें। आप सामने आयी परमिशन को देने के लिए ‘Next’ का बटन दबाएं।
  • अब सामने आये पेज पर ‘Installed apps’ में जाएँ।
  • यहां dynamic Spot विकल्प को ऑन करें।
  • अब परमिशन देने के लिए ‘Allow’ करें।
  • और बस हो गया।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज आएगा, जहां से आप पॉप-अप की डिफ़ॉल्ट सेटिंग यानि टाइम और डायनामिक आइलैंड का साइज़ इत्यादि को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageSamsung Galaxy S23 सीरीज़ में मिलेगा iPhone 14 का ये नया फ़ीचर

Samsung S23 सीरीज़ तो काफी समय से सुर्ख़ियों में है, लेकिन इसके बारे में एक और नयी ख़बर भी सामने आयी है। सूत्रों के अनुसार, Samsung फिर एक बार Apple का कोई फ़ीचर अपनी इस नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 में देने जा रही है। Apple ने अपनी नयी iPhone 14 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोनों …

ImageTwitter Community Notes: क्या है ये नया फ़ीचर और कैसे आप कर सकते हैं इस्तेमाल

Twitter ने अपने फैक्ट चेकिंग प्लेटफॉर्म को एक बार फिर लॉन्च किया है। ‘फिर’ हमने इसलिए कहा क्योंकि पहले इसे BirdWatch के नाम से 2021 में लॉन्च किया गया था। अब Elon Musk के राज में ट्विटर ने इसी फ़ीचर को Community Notes के नाम से रोलआउट किया है। इसकी घोषणा भी कंपनी ने अपने Twitter …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

Discuss

Be the first to leave a comment.