Instagram पर अब सब कुछ फ्री नहीं? नए पेड फीचर की तैयारी ने चौंकाया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram पर हर दिन लाखों लोग पोस्ट डालते हैं, स्टोरी देखते हैं और नए followers बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि Instagram जल्द ही कुछ ऐसे फीचर्स को पैसे के पीछे छिपा सकता है, जो अब तक सबके लिए खुले थे।

हाल ही में एक डेवलपर ने संकेत दिए हैं कि Instagram एक नए पेड सब्सक्रिप्शन पर काम कर रहा है। यह मौजूदा Meta Verified से अलग हो सकता है या उसी का अपग्रेडेड हिस्सा बन सकता है। और यही बात यूज़र्स को सोचने पर मजबूर कर रही है – क्या Instagram धीरे-धीरे “premium app” बन रहा है?

ये भी पढ़ें: ये 5 संकेत बताते हैं कि स्मार्टफोन कंपनियाँ अब फोन नहीं, अनुभव बेच रही हैं

नए पेड फीचर में क्या खास हो सकता है?

लीक के मुताबिक, इस नए सब्सक्रिप्शन में क्रिएटर और हैवी यूज़र को कुछ “ख़ास कंट्रोल” मिलने वाला है। सबसे दिलचस्प फीचर है unlimited audience lists बनाने की सुविधा, यानि आप अपने फॉलोअर को अलग-अलग ग्रुप्स में बिना किसी लिमिट के बांट सकेंगे।

इसके अलावा, रिपोर्ट्स बताती हैं कि यूज़र्स:

  • देख पाएंगे कि कौन उन्हें follow नहीं करता
  • Instagram Stories बिना नाम दिखाए देख सकेंगे
  • Story viewers की लिस्ट में सर्च कर पाएंगे

इतना ही नहीं, चर्चित “Super Like” फीचर भी इसी पेड प्लान का हिस्सा हो सकता है। इसमें यूज़र किसी स्टोरी को सिर्फ like नहीं, बल्कि ज्यादा attention देने के लिए like बटन को दबाकर hold कर सकेंगे।

Meta Verified से क्या अलग होगा?

Instagram पहले से ही Meta Verified नाम का paid plan देता है, जिसमें blue tick, account security और direct support मिलता है। भारत में इसकी कीमत ₹639 से शुरू होती है और बड़े creators के लिए यह काफी महंगा भी पड़ सकता है।

नया subscription इसी service का अगला कदम माना जा रहा है — जहां focus सिर्फ verification नहीं, बल्कि control, privacy और visibility पर होगा।

ये भी पढ़ें: 2016 Instagram Trend फिर क्यों लौटा? 2026 की शुरुआत में पुरानी यादें क्यों छा गईं

Instagram ऐसा क्यों कर रहा है?

Instagram लगातार नए टूल जोड़ रहा है – जैसे algorithm control, Indian languages support और creators के लिए नए options। साफ है कि कंपनी अब app को सिर्फ सोशल प्लैटफॉर्म नहीं, बल्कि professional creator space बनाना चाहती है।

फिलहाल Instagram ने इस नए paid plan की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अगर ये फीचर्स सच में आते हैं, तो सवाल यही होगा:

क्या Instagram पर “extra power” अब पैसे से मिलेगी? यही आने वाले समय में सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

ImageAirtel ने बंद किये 6 प्रीपेड प्लान, अब अनलिमिटेड कॉलिंग की शुरुआत महंगी पड़ेगी

एक नज़र में: Airtel ने एक साथ प्रीपेड प्लानों के काफी बड़े बैच पर कैंची चला दी है। आज हुए बदलाव किसी एक बड़े प्लान की कीमत बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई अलग-अलग कीमतों वाले प्लानों पर हुए हैं, और इनमें से कई Airtel की लाइनअप के ज़्यादा लोकप्रिय सस्ते विकल्पों में गिने …

Discuss

Be the first to leave a comment.