2016 Instagram Trend फिर क्यों लौटा? 2026 की शुरुआत में पुरानी यादें क्यों छा गईं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसे ही दुनिया ने 2026 का स्वागत किया, इंटरनेट पर एक अजीबोगरीब लहर दौड़ पड़ी – लोग अचानक 2016 की यादों में खो गए। सोशल मीडिया पर इन दिनों “2016 Instagram trend” अचानक फिर से चर्चा में है, जहां लोग पुराने फिल्टर्स, धुंधली तस्वीरें और उस दौर की बेफिक्र vibes दोबारा जी रहे हैं। इस वायरल ट्रेंड को लोग कह रहे हैं: “2026 is the new 2016.”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर TikTok, Instagram पर लोग अपने पुराने 2016 के फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। फ़ेमस #2016 हैशटैग के साथ धुंधले सेल्फी फ़िल्टर्स, पुराने ट्रेंड्स जैसे Snapchat के डॉग इयर फ़िल्टर, Pokémon Go, Mannequin Challenge, और 2016 के ज़माने के गाने फिर से सामने आए हैं।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि 2026 is the new 2016 ट्रेंड सिर्फ यूज़र्स तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े सेलिब्रिटी भी इसमें शामिल हो रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कई स्टार्स ने 2016 की पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। उदाहरण के लिए, अभिनेता Janhvi Kapoor ने 2016 की सेल्फी और वाइब वीडियो शेयर की, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया। इसी तरह बॉलीवुड के कई नामी कलाकारों करीना कपूर , आलिया भट्ट के throwback पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं।

इंटरनेट पर क्यों चल रहा है यह पुराना ट्रेंड?

विशेषज्ञों के अनुसार, इसका बड़ा कारण है आज का सोशल मीडिया का माहौल, जहां हर चीज़ बहुत पॉलिश और एक ढंग में और अलग-अलग रूप से पेश की जाती है। लोग अब ऐसे समय को याद कर रहे हैं जब सोशल मीडिया ज़्यादा “बेपरवाह,” मज़ेदार और बेफिक्र था। 2016 में न तो रील्स थीं, न एआई फ़िल्टर, न लगातार गुस्सा और न ही कैंसल कल्चर, उस दौर में सिर्फ़ मस्ती, सरलता और अपने-आप होने वाली चीज़ें थीं।

2026 is the new 2016

TikTok पर 2016 से जुड़ी खोजों में भारी उछाल देखा गया है। कुछ रिपोर्ट्स बताते हैं कि जनवरी 2026 की शुरुआत में “2016” शब्द पर खोजें 450% से ज़्यादा बढ़ गईं हैं। इसका मतलब है कि सिर्फ यादों को scroll करना ही नहीं, बल्कि उन दिनों की उन चीज़ों को फिर से जीने की इच्छा है। चाहे सोशल मीडिया फ़िल्टर हों, पुराने गाने हों या वो carefree इंस्टा फ़ोटो स्टाइल।

यह ट्रेंड सिर्फ nostalgia नहीं है, बल्कि एक तरह से संस्कृति-परक प्रतिक्रिया भी है। लोग उन दिनों को याद कर रहे हैं जब वे ज़्यादा कमप्रिहेंसिव, सरल और ज़्यादा रियल थे।

तो अगर आप भी इंस्टाग्राम या TikTok पर 2016 की पुरानी तस्वीरें देखकर मुस्कुरा रहे हैं, तो जान लीजिए, आप अकेले नहीं हैं। 2026 का यह ट्रेंड सिर्फ पुरानी यादें ही नहीं जगा रहा, बल्कि एक दशक पुराने वो सरल, मज़ेदार और बेफिक्र वाइब को फिर से जीने की कोशिश है। इसे ही लोग कह रहे हैं – “2026 is the new 2016.”

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Imageअगस्त 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in August 2026 in India

जुलाई 2026 स्मार्टफोन के लिहाज़ से काफी हद तक Samsung के नाम रहा। 22 जुलाई को हुए Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी ने Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 जैसे तीन नए फोल्डेबल फोन पेश किए, और इनकी पहली सेल अब अगस्त की शुरुआत में पहुँच रही है। इनके …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Imageभारत में महंगा, विदेश में सिमटता OnePlus, दो खबरें जो ब्रांड के लिए मुश्किल बन गईं

OnePlus इन दिनों एक नहीं, दो बड़े कारणों से चर्चा में है और दोनों ही खबरें ब्रांड के लिए अनुकूल नहीं हैं। एक तरफ भारत में कंपनी के फोन एक बार फिर महंगे हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ विदेशी बाज़ारों से OnePlus का बिज़नेस समेटे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। यानी भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.