Home टिप्स एंड ट्रिक्स Smart TV, लैपटॉप या पीसी पर कैसे मुफ्त में देखें JioTV

Smart TV, लैपटॉप या पीसी पर कैसे मुफ्त में देखें JioTV

1

Reliance Jio के ज़रिये आज हम हज़ारों लाइव टीवी चैनल बिना किसी केबल टीवी के आसानी से JioTV ऐप पर देख सकते हैं। Jio TV ऐप की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि इसके लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन लेने की भी ज़रुरत नहीं है। बस आपके पास Jio का सिम होना चाहिए, और ये तो ज़्यादातर सभी के पास आजकल उपलब्ध होता है। Jio के नंबर के साथ आपको Jio की सभी सर्विस या ऐप्स मुफ्त मिलती हैं।

JioTV ऐप के साथ आपको लगभग 650 TV चैनल मुफ्त में देखने को मिलते हैं। इनमें फिल्मों (Zee Cinema, Sony Max, Star Movies, etc), धारावाहिकों के (Zee TV, Star Plus,Colors TV, etc.), म्युज़िक, स्पोर्ट्स, धार्मिक, बच्चों के लिए, लगभग 100 एचडी चैनल शामिल हैं और आप इन्हें 15 अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। साथ ही सभी चैनलों पर अगले सात दिन तक किस समय पर क्या आने वाला है, उसकी भी जानकारी मिलती है। एक और अच्छी बात ये है कि इस ऐप में आप जो भी देखना चाहते हैं (जो अब तक टीवी पर आ चुका है), उसे अपने समय के अनुसार थोड़ा पीछे स्क्रॉल करके देख सकते हैं और पॉज/ प्ले करने का भी विकल्प मौजूद है।

ये पढ़ें: Jio Cinema Premium Subscription: अब Jio यूज़र भी फ्री में नहीं देख सकेंगे Jio Cinema

ये सब सुविधाएं तो Jio TV ऐप पर तो उपलब्ध हैं, लेकिन उपयोगकर्ताओं को ये खटकता है कि वो Jio TV को न तो अपनी स्मार्ट टीवी पर कास्ट कर पाते हैं, न ही Jio TV का कोई वेब वर्ज़न है जिसे वो बड़ी स्क्रीन जैसे लैपटॉप, टीवी या कंप्यूटर पर चला सकें। हम भी मानते हैं कि बड़ी स्क्रीन पर देखने में आनंद ही अलग आता है और इसीलिए हम आपको बताने वाले है कि कुछ तरीकों से आप Jio TV को अपने Smart TV पर देख सकते हैं। जी हाँ ! ऐसे कुछ ट्रिक हैं, जिनके साथ आप ऐसा कर सकते हैं।

आइये हम बताते हैं कि किस तरह आप Jio TV को अपने फ़ोन के साथ Smart TV पर भी देख सकते हैं।

JioTV को अपने Smart TV पर कैसे डाउनलोड व इंस्टॉल करें

Jio TV को Andoid TV के लिए अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन एक तरीका है जिससे आप इस एप्लीकेशन का आनंद अपने टेलीविज़न पर ले सकते हैं, और वो भी बिना किसी अन्य डिवाइस जैसे कि Fire Stick के। जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स पर नज़र डालें।

  1. अपनी Android TV पर जाकर Google Play Store खोलें और Kodi ऐप को डाउनलोड करें।
  2. इसके बाद Kodi app की सेटिंग्स में जाएँ। सेटिंग्स> File Manager> Add source पर जाएँ।
  3. Add Source आपसे path (पाथ) और नाम पूछेगा। यहां पाथ (path) में ‘https://kodi.botallen.com’ लिखें और name (नाम) में ‘BotAllen’ लिखें।
  4. इसके बाद ‘Submit’ करें।
  5. दुबारा Settings में जाकहर Add-ons विकल्प को ढूंढें और यहां ‘Install from Zip file’ के विकल्प पर क्लिक करें।  
  6. इसमें BotAllen नाम के विकल्प को चुनें और इस ‘repository.botallen’ नाम की ज़िप फाइल पर क्लिक करें।
  7. फ़िर Add-ons के विकल्प पर जाएँ और ‘Install from the repository’ के विकल्प पर टैप करें।
  8. बाद में BotAllen Repository > Video Add-ons > JioTV इस तरह आगे बढ़ें।  
  9. ये आपसे Kodi पर JioTV app इनस्टॉल करने के लिए पूछेगा। इसके बाद ऐप में JioTV ऐप लॉन्च करें और इसकी सेटिंग में जाएँ।
  10. यहां PVR Client को लिस्ट में ढूंढकर डाउनलोड करें।
  11. अब आपके सामने लॉग-इन पेज आ जायेगा। सही मोबाइल नंबर और उस पर आये OTP के साथ jio TV ऐप में लॉग-इन करें।
  12. बस हो गया ! अब आप आराम से अपने टीवी पर ढ़ेरों टीवी चैनल आराम से देख सकते हैं।

लैपटॉप या कंप्यूटर पर Jio TV को कैसे डाउनलोड करें

Reliance ने लैपटॉप पर भी इस तरह की कोई सुविधा नहीं दी है। लेकिन ऐसे में एंड्राइड एमुलेटर के साथ आप अपने लैपटॉप या पीसी पर JioTV को फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए आप BlueStacks, LD Player, MEmu, Nox, GameLoop, PrimeOS, Android Studio, जैसी एंड्राइड एमुलेटर की सहायता ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे आप लैपटॉप में JioTV चला सकते हैं।

  1. ऊपर हमने जो नाम दिए हैं, उनमें से एक एंड्राइड एमुलेटर को इनस्टॉल करें। उदहारण के लिए BlueStacks को चुनते हैं।
  2. अब इस एमुलेटर को खोलें और Google account से इसमें साइन-इन करें।
  3. अब एमुलेटर विंडो में Google Play स्टोर खोलें JioTV app को ढूंढें।
  4. मिलने पर JioTV ऐप इनस्टॉल करें
  5. इसके बाद Jio नंबर और OTP के साथ लॉग-इन करें।

अब इनमें से आप JioTV देखने के लिए कौन-सा तरीका अपनाने वाले हैं। इस्तेमाल करने के बाद आप अपना अनुभव हमसे कमेंट बॉक्स में बाँट सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version