ChatGPT की आयी आफत! अब भारत में Google Bard AI चैटबॉट का इस तरह कर सकते हैं इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने अपने इस बार अपने Google I/O इवेंट में कई प्रोडक्ट लॉन्च के साथ काफी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं। साथ ही कंपनी ने फरवरी में ChatGPT के प्रतियोगी के रूप में लॉन्च किये गए अपने AI चैटबॉट Google Bard के बारे में भी बताया है। ये AI चैटबॉट अभी तक बाहरी देशों में उपलब्ध था, लेकिन अब इसे भारत में भी पेश किया गया है। अब भारतीय जनता Google Bard को भी आसानी से एक्सेस कर सकती है। आइये जानते हैं कैसे।

Google Bard को कैसे करें इस्तेमाल

Google Bard अब भारत में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके लिए आप नीचे दिए आसान स्टेप्स दोहराएं –

  • सबसे पहले URL में bard.google.com लिखें और Enter करें या सीधे यहां क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आयी स्क्रीन पर लिखा होगा कि Bard आपकी डॉक्यूमेंटेशन और टुटोरियल में मदद कर सकता है। साथ ही नीचे ये भी लिखा है कि फिलहाल आपके फीडबैक और अनुभवों के आधार पर Bard को और बेहतर बनाया जायेगा। साथ ही एक बटन है – Try Bard , इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर Google के नियमों को मानते हुए I agree पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
  • अब आपको एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगा, इसमें भी Continue करें।
  • अब आप Bard चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखिये कि ये फिलहाल टेस्टिंग में है और Google के अनुसार समय समय पर इसमें सुधार किये जायेंगे। इसलिए ये कभी-कभी आपको गलत नतीजे दिखा सकता है।

भारत में इस चैटबॉट को पेश करते हुए, कंपनी ने बयान दिया है कि, “वैसे तो हम इस चैटबॉट में और सुधार कर रहे हैं और नए फ़ीचर देना भी जारी रखेंगे, साथ ही हम चाहते हैं कि Bard को और अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि वो इसका इस्तेमाल कर सकें और हमें अपने अनुभव या फीडबैक दे सकें, जिससे इसे बेहतर बनाने में और मदद मिलेगी। इसीलिए आज हम भारत में भी इसे लॉन्च कर रहे हैं, जिसके साथ अब Google Bard को 180 से अधिक देशों में इस्तेमाल किया जा सकता है।”

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Imageभारत में शुरू हुई ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन की सुविधा, हर महीने खर्च करने होंगे इतने रुपये

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फर्म OpenAI ने भारत में ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन को रोल आउट कर दिया है। ChatGPT Plus का मासिक शुल्क ₹1650 होगा। OpenAI ने एक ट्वीट में इसकी अनाउंसमेंट की है। प्लस सर्विस के जरिए यूजर बेहतर और नए फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा हाई डिमांड के बाद भी यूजर AI Chatbot …

ImageValentine Day पर ChatGPT की मदद से कैसे लिखें लव लेटर

वैलेंटाइन डे बस अब कुछ ही घंटों दूर है और ऐसे में लोग अपने ख़ास लोगों को स्पेशल गिफ्ट देते हैं। यूँ तो इन गिफ्ट्स में गुलाब, चॉकलेट, ज्वेलरी, कोई ड्रेस या अन्य तोहफे होते हैं , लेकिन इनके साथ अगर आप एक प्यार भरी चिट्ठी लिख दें, तो ये गिफ्ट हुए भी ख़ास हो …

Imageभारत में ₹1,999 से शुरू हुआ Claude AI, लेकिन एक मामले में ChatGPT अब भी है सस्ता

रुपये में आ गया Claude AI: अब डॉलर या इंटरनेशनल कार्ड की ज़रूरत नहीं AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने आख़िरकार भारतीय यूज़र्स के लिए रुपये में कीमतें शुरू कर दी हैं। यानी अब Claude का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको डॉलर में पेमेंट करने या इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ढूंढने की ज़रूरत नहीं …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.